फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसूओं के साथ एंडी मरे ने की संन्यास की घोषणा, ऑस्ट्रेलियन ओपन हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट

Fri, 11 Jan 2019 12:28 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एंडी मरे
ब्रिटीश टेनिस स्टार एंडी को उम्मीद है कि वह विंबलडन का एक और टूर्नामेंट खेले, लेकिन कुल्हे की समस्या के चलते उन्हें जल्द ही संन्यास लेना पड़ सकता है। फिलहाल, मरे का पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलियन ओपन पर लगा है, जो उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट भी साबित हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एंडी मरे
मरे ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें वह संन्यास की घोषणा करते हुए बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपनी कांफ्रेंस की शुरुआत जरूर की, लेकिन उनकी आंखों से आंसू नहीं रूके, जिसकी वजह से वह जल्द ही बाहर चले गए। हालांकि, इस दौरान मरे ने पुष्टि की है कि वह अगले सप्ताह शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड का मैच जरूर खेलेंगे। मगर उन्हें भरोसा नहीं है कि वह कितने लंबे समय तक टेनिस जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
एंडी मरे
31 वर्षीय मरे ने कहा कि उन्होंने ऑफ-सीजन में ट्रेनिंग शुरू की और उनका प्रमुख लक्ष्य एक आखिरी बार विंबलडन खेलना है। 2013 में ब्रिटीश खिलाड़ी ने खिताब जीतकर 77 साल का सूखा खत्म किया था, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं है कि पिछले 20 महीने के दर्द से वह तब तक उबर पाएंगे या नहीं।

4 of 6
एंडी मरे
तीन बार के ग्रैंडस्लेम चैंपियन ने कहा, 'मैं उस स्तर पर खेल सकता हूं, लेकिन उस स्तर का खेल नहीं खेल पा रहा हूं। मैं दर्द से जूझ रहा हूं। मैं इस तरह खेल जारी नहीं रख सकता। मैंने बहुत कोशिश की ताकि शरीर ठीक हो, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ।'
विज्ञापन

5 of 6
Andy Murray
मरे ने पिछले सप्ताह ब्रिस्बेन ओपन में हिस्सा लिया, जहां वो दूसरे राउंड में बाहर हो गए। इस दौरान देखने में आया कि मरे को चलने में कभी दिक्कत हो रही थी। वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के खिलाफ अभ्यास मैच भी पूरा नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंडी मरे - फोटो : Sky Sports
मरे का करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2012 में यूएस ओपन का खिताब जीता। फिर अगले साल विंबलडन। इसके अलावा वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक्स में सिंगल्स में दो गोल्ड मेडल जीते। मरे ने 2012 लंदन ओलंपिक्स और 2016 रियो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें