फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया ने कहा, फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं 

Thu, 10 Jan 2019 08:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sania Mirza
सानिया मिर्जा ने वर्ष 2019 के सत्र के आखिर में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी को अपना लक्ष्य बनाया है लेकिन उनका मानना है कि फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं होगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
सानिया ने हाल में पहले बच्चे को जन्म दिया। छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इस 32 वर्षीय हैदराबादी ने कहा कि उन्हें अब कई भूमिकाएं निभानी हैं और यह आसान काम नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
sania mirza
सानिया ने पीटीआई से कहा, 'मैं ये भूमिकाएं निभाने में सक्षम हूं। मैं पिछले कुछ समय से पत्नी की भूमिका निभा रही थी। अब मैं मां बन गई हूं। मैं फिर से शीर्ष स्तर पर पहुंचने की कोशिश कर रही हूं। मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है लेकिन ऐसी कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं।' 

4 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
उन्होंने कहा, 'मेरा वास्तविक लक्ष्य खेल में वापसी करना है। संभवत: इस साल के आखिर में ऐसा हो सकता है। मैंने 2020 में वापसी के बारे में बात की थी। इसके पीछे कुछ कारण थे। मैं खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहती थी और अब भी ऐसा ही है।'
विज्ञापन

5 of 6
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
सानिया ने कहा कि बेटे इजहान के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने कहा, 'जब आपके घर में नवजात बच्चा हो तो जिंदगी काफी बदल जाती है। आपकी कोई और प्राथमिकता नहीं रहती। खिलाड़ी होने के कारण हम अपनी पूरी जिंदगी में थोड़ा स्वार्थी होते हैं। यह हमारी फिटनेस, विश्राम और काम से जुड़ा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shoaib sania
सानिया ने कहा कि उनके बेटे को अपना करियर चुनने की पूरी स्वतंत्रता होगी। उन्होंने कहा, 'मैंने और मेरे पति शोएब मलिक ने इस पर बात नहीं की है। वह डॉक्टर बन सकता और जो भी वह बनना चाहे और इसी तरह से मेरे माता पिता ने मुझे पाला। मैं जो बनना चाहती थी उन्होंने मुझे उसकी छूट दी। हो सकता है कि मेरा बेटा खिलाड़ी नहीं बने। आप कुछ नहीं जानते।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें