फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू कप्तान ने कहा, भारत दौरा साबित हो सकता है जीवन का सबसे सुखद क्षण

Thu, 16 Feb 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वो भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह और उनकी टीम इस दौरे को एक चुनौती के रूप में ले रही है।  
Trending Videos
विज्ञापन

कंगारू कप्तान ने कहा, भारत दौरा साबित हो सकता है जीवन का सबसे सुखद क्षण

2 of 5
स्टीव स्मिथ
 स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि भारत की सरजमीं पर जीत हासिल करना उनके और उनके टीम के लिए जीवन का सबसे खुशी वाला क्षण होगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 23 फरवरी के पुणे में खेला जाएगा। मुंबई में संवाददातओं को संबोधित करते हुए स्मिथ ने कहा कि "यहां खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हम जानते हैं कि यदि इस बार हम जीत दर्ज करने में सफल होते हैं तो 10-20 साल बाद भी हम इस जीत को एक सुखद क्षण के रुप में देख सकेंगे। 
विज्ञापन

कंगारू कप्तान ने कहा, भारत दौरा साबित हो सकता है जीवन का सबसे सुखद क्षण

3 of 5
स्टीव स्मिथ
आस्ट्रेलिया ने 2004-2005 में भारत को भारत दौरे पर 2-1 से हराया था,उसके  बाद आस्ट्रेलिया ने भारतीय सरजमीं पर मैच नहीं जीता है। 17 फरवरी को तीन दिवसीय अभ्यास मैच के साथ आस्ट्रेलिया अपने इस दौरे की शुरुआत करेगी। 27 वर्षीय स्मिथ ने कहा कि यह दौरा बहुत मुश्किल भरा होगा और अगले 6 सप्ताह को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ से आईपीएल में खेलने कारण यहां कि स्थिति को जानता हूं।

भारत ने अपने सरजमीं पर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारा था, उसके बाद टीम इंडिया अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। स्मिथ ने कहा भारतीय टीम भी बहुत मजबूत है। टीम इंडिया लगातार 19 मैचों में अविजित रही है। 

कंगारू कप्तान ने कहा, भारत दौरा साबित हो सकता है जीवन का सबसे सुखद क्षण

4 of 5
स्टीव स्मिथ
आस्ट्रेलिया ने मुंम्बई पहुंचने से पहले दुबई में  खूब पसीना बहाया है। स्मिथ ने कहा हमने भारत दौरे के लिए अच्छी तैयारी की है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं। हम जानते हैं कि यह दौरा काफी मुश्किल भरा रहेगा। पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। हमें आशा है कि यह सीरीज हमारे लिए सफल रहेगी।

स्मिथ ने आगे कहा, भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हमारे लिए खतरा बन सकते हैं,क्योंकि हाल ही में वह सबसे कम मैचों में 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारू कप्तान ने कहा, भारत दौरा साबित हो सकता है जीवन का सबसे सुखद क्षण

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : Cricket Australia
स्मिथ ने कहा,  हमारे सभी बल्लेबाजों अश्विन से निपटने के लिए तैयार हैं। वह विश्वस्तरीय गेंदबाज है। हम जानते हैं कि उसका सामना करना मुश्किल होगा लेकिन हमारे खिलाड़ी उनसे टकराने के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि हम उनके खिलाफ और इस सीरीज के दौरान सफल रहेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें