पेरिस पैरालंपिक 20224 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। आठ सितंबर को रंगारंग समारोह के साथ पैरालंपिक का समापन हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक समेत कुल 29 मेडल अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को गौरवान्वित करने वाले अभूतपूर्व प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन
1 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में परेड के दौरान भारतीय दल की तरफ से तीरंदाज हरविंदर और स्प्रिंट रनर प्रीति पाल ध्वजवाहक बने। अब चार साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन अमेरिका करेगा। फ्रांस की तरफ से मेजबानी अमेरिका को सौंपे जाने के बाद समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। भारतीय दल ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ अपना सफर 18वें पायदान के साथ समाप्त किया। पिछली बार भारत 24वें नंबर पर रहा था। पेरिस गया सबसे बड़ा दल
पैरालंपिक में भारतीय अभियान के लिए इस बार बड़ा दल शामिल था। भारतीय खिलाड़ियों की 84 सदस्यीय टीम के साथ 95 अधिकारी भी पेरिस गए थे। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल रहे। भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल रहे। 95 अधिकारियों में से 77 अलग-अलग टीमों के अधिकारी थे। नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
2 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में गायिका की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में फ्रांस की गायिका की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा डीजे की धुनों पर भी खिलाड़ी के साथ-साथ समारोह स्थल पर मौजूद लोगों को झूमते देखा गया। बारिश की फुहारों के बीच रेनकोट पहने लोग ऐतिहासिक और अविस्मरणीय लम्हों को अपनी स्मृतियों में कैद करने को बेताब दिखे।
विज्ञापन
3 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में फ्रांस के झंडे के रंग में आकर्षक रौशनी और आतिशबाजी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल देखा गया। फ्रांस के झंडे के रंग में आकर्षक रौशनी और आतिशबाजी की गई।
4 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में लेजर शो
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में लेजर लाइट का शो भी हुआ। इसमें दुनियाभर से आए एथलीट के योगदान की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि को दिखाने का यादगार प्रयास किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह का स्तब्ध करने वाला एक लम्हा
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह का स्तब्ध करने वाला एक लम्हा ऐसा भी रहा जब खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रशंसकों की भावनाओं का ज्वार भी उमड़ा। अब चार साल के बाद अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस में ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पेरिस की जनता और खिलाड़ियों का जज्बा बेमिसाल; सम्मान में बजती रहीं तालियां
6 of 10
पेरिस पैरालंपिक के समापन का औपचारिक एलान करते पदाधिकारी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
भारतीय समयानुसार पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह आठ सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। प्रतिभागी देशों के एथलीट बारिश के बावजूद पूरे उत्साह के साथ परेड में शामिल हुए। इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी के प्रमुख एंड्रयू पारसंस ने जब पेरिस के वॉलंटियर्स और सफल आयोजन से जुड़ी देश की जनता की खेल भावना और जज्बे की सराहना की तो भावपूर्ण लम्हे में लगभग एक मिनट तक तालियां बजती रहीं।
विज्ञापन
अलविदा पेरिस... अब अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस में मिलेंगे
7 of 10
पैरालंपिक ध्वज अंतरराष्ट्रीय कमेटी को सौंपतीं पेरिस की मेयर, अब लॉस एंजेलिस पर नजरें (बाएं से दाएं)
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
समापन समारोह के अंतिम लम्हों में पेरिस की मेयर ने पैरालंपिक ध्वज अंतरराष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा। इसके बाद इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी के प्रमुख एंड्रयू पारसंस ने अमेरिका से पेरिस पहुंचीं लॉस एंजेलिस की महिला पदाधिकारी को मेजबानी सौंप दी।
बारिश के बीच स्वर लहरियों ने बांधा समां... उत्साह में कोई कमी नहीं
8 of 10
समापन समारोह में फ्रेंच गायिका सैंटा की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगाए
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह की शुरुआत में, फ्रांसीसी गायिका सैंटा ने जॉनी हैलीडे के मशहूर गाने- 'विवरे पोर ले मेइलेर' पेश कियाा। इस प्रदर्शन के साथ कई वीडियो क्लिप भी दिखाए गए, जिनमें पिछले तीन पैरालंपिक की यादगार तस्वीरें और भावनाओं की झलकी दिखी।
रिकॉर्ड संख्या में पेरिस पैरालंपिक में शरीक हुए प्रतिनिधिमंडल
9 of 10
पेरिस पैरालंपिक 2024 में रिकॉर्ड संख्या में हुई भागीदारी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक 2024 में 169 प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इसमें आठ एथलीटों वाली एक पैरालंपिक शरणार्थी टीम भी शामिल रही। भागीदारी का पिछला रिकॉर्ड पैरालंपिक गेम्स लंदन में बना था। 2012 में हुए इस आयोजन में 164 प्रतिनिधिमंडल शरीक हुए थे। पेरिस पैरालंपिक में इरिट्रिया, किरिबाती और कोसोवो ने इतिहास में पहली बार हिस्सा लिया।
बता दें कि भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। चार साल पहले के इस आयोजन में भारत समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इस बार कुल 25 से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य था, लेकिन भारत के शानदार एथलीट्स ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 29 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ अपना सफर 18वें पायदान के साथ समाप्त किया।