भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा था। यह पैरालंपिक हर मायने में भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक साबित हुआ है। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी नवदीप सिंह के स्वर्ण पर आकर खत्म हुई।
पेरिस पैरालंपिक में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारतीय दल ने कुल 29 पदक जीतकर टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीन साल पहले भारत ने 19 पदक जीते थे। अब देश ने पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत लिए हैं। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं।
हासिल हुआ 25 पार का लक्ष्य
भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा था। यह पैरालंपिक हर मायने में भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक साबित हुआ है। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी नवदीप सिंह के स्वर्ण पर आकर खत्म हुई। पेरिस पैरालंपिक में 84 पैरा एथलीट्स ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
3 of 5
सुमित अंतिल
- फोटो : PTI
भारत ने तोड़ा टोक्यो का रिकॉर्ड
भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक सबसे सफल पैरालंपिक साबित हुआ है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 इससे पहले भारत का सबसे सफल पैरालंपिक रहा था। उसमें भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे और 19 पदक जीतने में कामयाब रहे थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने 20वां पदक जीतते ही टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके अलावा सात स्वर्ण जीतकर भारत ने टोक्यो के पांच स्वर्ण के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। टोक्यो 2020 में भारत की रैंक 24 रही थी, जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। इस बार देश 29 पदकों के साथ 19वें स्थान पर है। यह अब तक की भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग होगी।
पैरालंपिक खेलों में भारत का इतिहास
पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में रोम पैरालंपिक खेलों से हुई थी। हालांकि, भारत ने 1960 और फिर इसके बाद 1964 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। 1968 तल अवीव पैरालंपिक खेलों में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था, जबकि 1972 हीडलबर्ग पैरालंपिक खेलों में भारत ने सिर्फ एक स्वर्ण समेत एक पदक जीता था। तब भारत का रैंक 25 रहा था। 1976 टोरंटो और 1980 आर्नहेम पैरालंपिक खेलों में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। भारत ने 1984 पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे और 37वें स्थान पर रहा था। 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना, 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी पैरालंपिक्स और 2008 बीजिंग पैरालंपिक्स में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था।
भारत ने 2004 एथेंस पैरालंपिक्स में दो, 2012 लंदन पैरालंपिक्स में एक, 2016 रियो पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे। 2004 में भारत 53वें स्थान पर, 2012 में 67वें स्थान पर और 2016 में 43वें स्थान पर रहा था। अब पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पैरालंपिक्स में भारतीय एथलीट्स देशवासियों के चेहरे पर खुशियां लेकर आए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 29 पदक जीते थे। भारत ने अब तक सभी पैरालंपिक्स को मिलाकर कुल 16 स्वर्ण, 21 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 60 पदक जीते हैं।