फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: क्या विनेश को ज्यादा वजन के बारे में थी जानकारी? रात भर करती रहीं व्यायाम, तस्वीरें आईं सामने

Wed, 07 Aug 2024 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विनेश को वजन घटाने के लिए व्यायाम करते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि विनेश फोगाट फाइनल खेलने को लेकर दृढ़ निश्चयी और अडिग थीं। उन्होंने वजन कम करने के लिए पूरी रात मेहनत किया।
विज्ञापन
1 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
भारत को बुधवार को तब बड़ा झटका लगा, जब विनेश फोगाट को फाइनल से पहले उनके बढ़े हुए वजन को लेकर डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। अब उन्हें न तो फाइनल खेलने को मिलेगा, न ही वह कोई पदक जीत सकेंगी। इस मामले ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बाद मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि विनेश फोगाट बुधवार को बेहोश हो गईं और डिहाईड्रेशन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 29 वर्षीय भारतीय पहलवान को ओलंपिक खेलों में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश का वजन मापने के दौरान 100 ग्राम अधिक पाया गया और इसी कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। पता चला है कि विनेश का वजन अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक की पूर्व संध्या पर दो किलोग्राम ज्यादा था।
विज्ञापन

2 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विनेश को वजन घटाने के लिए व्यायाम करते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि विनेश फोगाट फाइनल खेलने को लेकर दृढ़ निश्चयी और अडिग थीं। उन्होंने वजन कम करने के लिए पूरी रात मेहनत किया। उसने स्किपिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग और 1.85 किलोग्राम वजन कम करने की अपनी क्षमता में सब कुछ किया। आखिर में वजन मापने वाले समय तक वह केवल 100 ग्राम से चूक गईं। यानी उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके कारण अंतिम मैच से पहले उन्हें अयोग्य करार दिया गया। भारतीय पहलवान ने उन अतिरिक्त किलो को कम करने के लिए पूरी रात काम किया, जिससे भारत को ओलंपिक गौरव दिलाने के प्रति उनका दृढ़ संकल्प दिखाई दिया। हालांकि, यह सब उनके लिए स्वर्ण पदक मैच में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने के लिए पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन

3 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
विनेश ने पिछले यानी 2020 टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था, जो उनकी सामान्य श्रेणी है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए उन्हें अपना वजन 53 किग्रा से घटाकर 50 किग्रा करना पड़ा। अपना पहला ओलंपिक खेलने जा रहीं अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में क्वालिफाई किया था और इससे विनेश फोगाट ने अपनी वजन कम करके ओलंपिक कोटा हासिल किया। विनेश ने इस वर्ग में गैरवरीय होकर प्रतियोगिता में प्रवेश किया था और छह अगस्त, मंगलवार को तीन जबरदस्त मैच जीत करके भारत के लिए ओलंपिक पदक पक्का किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
विनेश ओलंपिक फाइनल मैच से अयोग्य घोषित
नियमों के अनुसार, पहलवानों को दो बार वजन कराना होता है। एक बार प्रारंभिक दौर की सुबह और फिर फाइनल की सुबह। मंगलवार सुबह विनेश ने 50 किग्रा की श्रेणी में खुद को फिट पाया था। हालांकि, तीन बाउट लड़ने के लिए उन्हें ऊर्जा चाहिए थी, जो कि बिना खाना खाए या कुछ पिये संभव नहीं था। साथ ही पेरिस की गर्मी में उन्हें खुद को डिहाईड्रेट नहीं होने देना था। यह समझा जाता है कि उन्हें रातोंरात लगभग दो किलो वजन कम करने की जरूरत थी। विनेश को कल शाम सेमीफाइनल मुकाबले के बाद स्वेटसूट पहने हुए देखा गया था और कथित तौर पर वह पूरी रात वजन कम करने पर काम कर रही थी लेकिन आज सुबह वजन के समय उनका वजन 100 ग्राम अधिक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें