WWE एलिमिनेशन चैंबर 2018 पीपीवी का आगाज और अंत चैंबर मैच से हुआ। इस साल के इवेंट में वूमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच को एलेक्सा ब्लिस ने जीता। वहीं मेंस कैटेगरी में यह खिताब रोमन रेंस जीतने में कामयाब हुए। अब रोमन रेंस का सामना रैसलमेनिया-34 में ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। आइए इस साल एलिमिनेशन चैंबर में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें:
विज्ञापन
2 of 7
wwe elimination chamber
2002 में हुए चैंबर मैच के बाद पहली बार हुआ है, जब किसी चैंबर मैच में सारे रैसलर्स पहली बार उतरे हैं। ये कारनामा वूमेंस चैंबर मैच में हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
alexa bliss
WWE में एलेक्सा ब्लिस 11वीं सुपरस्टार बनी हैं, जिन्होंने पहले ही कोशिश में एलिमिनेशन चैंबर मैच में जीता है।
4 of 7
john cena
जॉन सीना का यह 7वां एलिमिनेशन चैंबर मैच था। उनसे ज्यादा एलिमिनेशन चैंबर मैच में लड़ने का रिकॉर्ड क्रिस जैरिको के नाम है, जो 8 बार चैंबर मैच का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Roman Reigns
यह 5वां ऐसा एलिमिनेशन चैंबर मैच है, जिसमें जीतने वाले सुपरस्टार को रैसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिलेगा। इससे पहले 2011 में ऐसा हुआ था, जब सीना ने मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
6 of 7
ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन एलिमिनेशन चैंबर मैच के इतिहास में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। उन्होंने इस बार 5 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया।
रोमन रेंस के अलावा कई सारे सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने पूरे चैंबर मैच में सिर्फ 1 ही एलिमिनेशन कर जीत हासिल की। इससे पहले ये कारनामा ट्रिपल एच, जॉन सीना, क्रिस जैरिको, डैनियल ब्रायन, जैक स्वैगर, न्यू डे कर चुके हैं।