फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजडन की इस दशक की श्रेष्ठ टेस्ट टीम में दो भारतीय शामिल, किसी पाकिस्तानी को नहीं मिली जगह

Wed, 25 Dec 2019 10:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
विराट-अश्विन - फोटो : ट्विटर
एक हफ्ते के बाद साल 2019 खत्म हो जाएगा और इसके साथ ही पूरा हो जाएगा एक दशक। इस एक दशक में क्रिकेट में जहां कई कीर्तिमान बने तो वहीं कई स्टार खिलाड़ी भी मिले। इसी को देखते हुए चर्चित विजडन ने इस दशक की टीम बनाई है जिसमें स्टार क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। वनडे की टीम में जहां तीन भारतीयों को जगह मिली थी वहीं टेस्ट टीम में दो भारतीय शामिल हैं।

इस पूरी लिस्ट में भारत के दो, इंग्लैंड के तीन, दक्षिण अफ्रीका के तीन, ऑस्ट्रेलिया के दो और श्रीलंका का एक खिलाड़ी शामिल है। ऐसे में आईए जानते हैं कि विजडन रिव्यू पैनल के लॉरेंस बूथ, जो हरमन, जॉन स्टर्न, फिल वॉकर और यश राणा ने किन 11 खिलाड़ियों को चुना है।
विज्ञापन

2 of 13
एलिस्टर कुक
एलिस्टर कुक:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके कुक टेस्ट क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हो चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज बाएं हाथ के कुक ने इस एक दशक में 111 मैच में 46.41 की औसत से 8818 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 13
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर:
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज वॉर्नर ने हाल ही में अपना पहला तिहरा शतक लगाया था। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने वाले वॉर्नर ने इस दशक में 82 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 48.33 की औसत से 7009 रन बनाए हैं। 

4 of 13
kumar sangakkara
कुमार संगकारा: 
दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस टीम में एकलौते श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा हालांकि क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उन्होंने इस दशक में 46 मैच में 61.40 की औसत से 4851 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 13
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्टीव स्मिथ: 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को मॉडर्न क्रिकेट का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहा जा रहा है और औसत के मामले में वे डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। स्मिथ ने इस साल एशेज में भी जमकर रन बनाए थे, उन्होंने इस दशक में 71 मैच में 63.14 की औसत से 7072 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 13
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान और आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज विराट ने अपने नाम के अनुरूप ही रनों का अंबार लगाया है। विराट कोहली ने इस दशक में 84 मैच में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

7 of 13
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
बेन स्टोक्स:
इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने इसी साल एशेज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई थी। स्टोक्स ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 59 मैच में 35.94 की औसत से 3738 रन बनाए हैं और 137 विकेट भी लिए हैं।

8 of 13
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीविलियर्स ने तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ मैच जिताऊ पारी भी खेली है। डीविलियर्स ने 60 मैच में 57.48 की औसत से 5059 रन बनाए हैं।

9 of 13
आर अश्विन - फोटो : social Media
रविचंद्रन अश्विन:
भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस दशक में अपनी फिरकी पर कई बल्लेबाजों को नचाया है।  उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 70 मैच में 25.36 की औसत से 362 विकेट चटकाए हैं।

10 of 13
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
डेल स्टेन:
चोट से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाजी डेल स्टेन ने अपनी धारधार गेंदों से कई टीमों को छकाया है और अपनी टीम को मैचों में कई बार जीत भी दिलाई है। उन्होंने इस दशक में 59 मैच में 22.29 की औसत से 267 विकेट लिए हैं।

11 of 13
कागिसो रबाडा
कागिसो रबाडा:
दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा समय के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने इस दशक में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 मैच में 22.50 की औसत से 183 विकेट अपने नाम किए हैं।

12 of 13
जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन:
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और टेस्ट में 575 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। इस दशक में उन्होंने 105 मैच में 24.19 की औसत से 427 विकेट लिए हैं।  
विज्ञापन

13 of 13
virat kohli rohit sharma ms dhoni
इनके अलावा विजडन ने दशक की श्रेष्ठ टीम की लिस्ट भी जारी की है। इसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मौजूदा कप्तान रनमशीन विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा को विजडन ने दस वर्षों की श्रेष्ठ टीम में जगह दी है। पूरी लिस्ट में पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। 

वनडे टीम:
रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स,जोस बटलर, एमएस धोनी, शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, डेल स्टेन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें