रविवार से ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज हो गया। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 134 रन के विशाल अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की। लंबे समय के बाद टी-20 टीम वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा, वहीं उनके जोड़ीदार और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 36 बॉल में 64 रन जमाए। वॉर्नर-फिंच के बाद महफिल लूटी ग्लेन मैक्सवेल ने, उन्होंने मात्र 28 गेंदों की अपनी पारी में धुआंदार 62 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने सात चौके और तीन छक्के लगाए।