भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह शनिवार को मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में 'चीनी' दीवार यानी चीन के जुल्फिकार मैमैतियाली से भिड़ेंगे। भारतीय बॉक्सर की नजरें अपने अजय अभियान को बरकरार रखते हुए दूसरा खिताब जीतने पर रहेगी। 31 वर्षीय ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंदर शनिवार को अपने 9वें प्रोफेशनल फाइट में डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट और जुल्फिकार के डब्ल्यूटीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट के रूप में दोहरा ख़िताब हासिल करने के इरादे से रिंग में आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
बाउट
- फोटो : twitter
वैसे आपको बता दें कि मुंबई में कुल 7 मुकाबले होंगे, जिसमें भारत के एक और ओलंपियन जितेंदर कुमार भी प्रोफेशनल बॉक्सिंग में डेब्यू करते दिखाई देंगे। विजेंदर ने इस फाइट के लिए अपने ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ मैनचेस्टर में कड़ा अभ्यास किया था। भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले का पहला टिकट महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके आवास पर जाकर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
विजेंदर सिंह
- फोटो : twitter
विजेंदर आत्मविश्वास से लबरेज हैं और उन्होंने चीनी प्रतिद्वंद्वी को अनुभवहीन करार दिया। विजेंदर ने वजन कराने के बाद कहा, 'यह भारत बनाम चीन का मुकाबला है और मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जानता हूं कि पूरा भारतवर्ष मेरे साथ है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं और उम्मीद है कि यह अच्छा मुकाबला होगा और भारत जीतेगा। गुरुवार रात मैंने अपना वजन मापा तो यह 78 किग्रा था। मेरा वजन 76।2 किग्रा होना चाहिए और इसलिए मैंने कुछ नहीं खाया। आज मेरा वजन 76 किग्रा है। मुझे अपने खाने पर पूरा ध्यान देना होगा।'
4 of 5
विजेंदर का वजन
- फोटो : twitter
विजेंदर ने कहा कि वो अपने प्रतिद्वंद्वी के हिसाब से रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा, 'वह कैसा खेलेता है, मेरी रणनीति इस पर निर्भर करेगी। मैं उसी हिसाब से खुद को ढाल लूंगा। हमने तकनीक में काफी बदलाव किया है और हमने इस पर काम किया।' बता दें कि दोनों बॉक्सर्स का आधिकारिक वजन शुक्रवार शाम को यहां किया गया। शनिवार को कुल मिलाकर सात मुकाबले होंगे। इस दौरान ओलिंपियन अखिल कुमार और जितेंदर कुमार पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण करेंगे।
विजेंदर और जुल्फिकार का मुकाबला मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को होगा। इस फाइट की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। विजेंदर की फाइट का लाइव प्रसारण सोनी टेन 1 चैनल पर होगा।