WWE सुपरस्टार पेज और उनके मंगेतर एल्बर्टो एल पैट्रन हाल ही में सिरियस एक्सएम के बस्टेड ओपन शो में नजर आए। शो में दोनों ने अपनी निजी जिंदगी और एयरपोर्ट पर हुई घटना के बारे में जानकारी साझा की। पेज ने शो के दौरान एक बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया कि वो जल्द ही रिंग में वापसी के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पेज
- फोटो : twitter
पूर्व डिवाज चैंपियन पेज WWE में मौजूदा विमेंस रिवोल्यूशन का खास हिस्सा रही हैं। गर्दन की चोट के कारण वो ड्राफ्ट के बाद से ही नजर नहीं आई हैं। भले ही पेज रिंग में लंबे समय से नजर नहीं आई हों, लेकिन कई विवादों के कारण उन्होंने लगातार सुर्खियां जरूर बटोरी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पेज
- फोटो : twitter
पेज से सवाल किया गया कि क्या वो रिंग में वापसी करेंगी और समरस्लैम में दिख सकती हैं? पेज ने जवाब देते हुए कहा कि उनका हाल ही में सिटी स्कैन हुआ है और वो जल्द से जल्द रिंग में उतरने के लिए बेताब हैं।
4 of 5
पेज
- फोटो : twitter
पेज ने कहा, 'मैं रिंग में लौटने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती। मेरी गर्दन की सर्जरी हुए लंबा समय हो गया है। मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द रिंग में उतरूं और जल्दी रैसलिंग करना चाहती हूं। इतने लंबे समय तक रैसलिंग नहीं कर पाने की वजह से अजीब सा लग रहा है।'
पेज ने अब कंफर्म कर ही दिया है कि वो दोबारा WWE यूनिवर्स का हिस्सा बनना और दोनों बार विमेंस डिवीजन के रैसलरों के साथ रहना चाहती हैं। वो विमेंस डिवीजन में नई स्टार्स एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स, कार्मेला को देखकर भी काफी खुश हैं। पेज अगर पूरी तरह से फिट हो गई हैं तो WWE समरस्लैम में उनकी धमाकेदार वापसी कराई जा सकती है। पेज WWE विमेंस डीविजन की बड़ी स्टार में से एक रही हैं। विमेंस डिवीजन को नए और बड़े सुपरस्टार की जरूरत है, जिससे फैंस का ध्यान डिवीजन पर जाए और पेज इस काम को बखूबी निभा सकती है।