फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2019: खिताब जीतकर मालामाल हुई बंगाल वॉरियर्स, दिल्ली भी बनी करोड़पति

Sun, 20 Oct 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बंगाल वारियर्स - फोटो : social media
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में दुनिया को नया चैंपियन मिल गया। शनिवार शाम को खेले गए खिताबी मुकाबले में दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स की टीम पहली बार फाइनल में आमने-सामने थी। अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया स्थित ईका एरेना में हुए रोमांचक मुकाबले में बंगाल ने बाजी मार ली। 

जीत के साथ ही बंगाल की टीम पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई तो आइए जानते हैं इनामी राशि के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रो कबड्डी लीग फाइनलिस्ट - फोटो : पीटीआई
टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर कुल आठ करोड़ रुपये दिए गए। पुरस्कार की यह राशि अन्य शीर्ष लीगों के बराबर है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को भी पुरस्कार के रूप में कुछ राशि मिलेगी। लीग की चैंपियन बंगाल को तीन करोड़ का इनाम दिया गया जबकि उपविजेता दिल्ली के खाते में 1.8 करोड़ गए।
विज्ञापन

3 of 4
प्रो कबड्डी लीग फाइनल - फोटो : पीटीआई
तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 90-90 लाख और पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे। बाकी बची पुरस्कार की राशि व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media
बता दें कि इस बार दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुंम्बा और बेंगलुरू बुल्स की टीमें प्लेऑफ में पहुंची थी। जहां दिल्ली ने पहले सेमीफाइनल में एलिमिनेटर से आई मौजूदा विजेता बेंगलुरू बुल्स को मात दे पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी वहीं बंगाल ने यू-मुम्बा को परास्त कर पहली बार खिताबी मुकाबले में कदम रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें