फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: 'एक तस्वीर खींची गई, उसमें भी राजनीति हुई', विनेश फोगाट ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा पर साधा निशाना

Wed, 11 Sep 2024 01:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विनेश ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे नहीं पता कि मुझे वहां क्या समर्थन मिला। पीटी उषा मैडम ने अस्पताल में मुझसे मुलाकात की। एक फोटो क्लिक की गई थी... जैसा कि आपने कहा, राजनीति में बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ होता है।
विज्ञापन
1 of 6
विनेश फोगाट-पीटी उषा - फोटो : PTI
भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा पर पेरिस ओलंपिक 2024 में उनकी दुखद यात्रा के दौरान पर्याप्त समर्थन नहीं देने का आरोप लगाया है। विनेश ओलंपिक खेलों में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 30 साल की इस पहलवान ने महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 6
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल
हालांकि, उनकी इस यात्रा का दुखद समापन हुआ, क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था और फाइनल से ठीक पहले उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस तरह अपने आखिरी ओलंपिक में उनके पदक जीतने का सपना टूट गया। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा रहा, लेकिन विनेश ने भारतीय ओलंपिक संघ पर उनकी कठिन यात्रा के दौरान उनका समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया है। विनेश ने पीटी उषा पर उनके साथ सिर्फ तस्वीरें क्लिक करने और कोई मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 6
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल
विनेश ने एएए मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे वहां क्या समर्थन मिला। पीटी उषा मैडम ने अस्पताल में मुझसे मुलाकात की। एक फोटो क्लिक की गई थी... जैसा कि आपने कहा, राजनीति में बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ होता है। इसी तरह वहां (पेरिस में) भी राजनीति हुई। इसलिए मेरा दिल टूट गया था। वरना काफी लोग कह रहे हैं कि कुश्ती मत छोड़ो। मुझे क्यों इसे जारी रखना चाहिए! हर जगह राजनीति है।'

4 of 6
विनेश फोगाट-अभिनव बिंद्रा - फोटो : @Abhinav_Bindra
विनेश ने कहा, 'आप अस्पताल के बिस्तर पर हैं, जहां आपको नहीं पता होता कि बाहर क्या हो रहा है। आप अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उस जगह पर बस सभी को दिखाने के लिए कि आप मेरे साथ खड़े हैं, आप बिना बताए फोटो खींचते हो, फिर सोशल मीडिया पे दाल के बोल रहे हो हम साथ में खड़े हैं। आप इस तरह समर्थन नहीं दिखाते हैं। उनका पोज फोटो खिंचवाने से ज्यादा क्या था!'
विज्ञापन

5 of 6
अमन सहरावत-विनेश फोगाट - फोटो : twitter/PTI
प्रतियोगिता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद इस भारतीय पहलवान ने संयुक्त रजत पदक जीतने के लिए खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील भी की थी। हालांकि, एक हफ्ते की सुनवाई के बाद, सीएएस का फैसला भी उनके पक्ष में नहीं आया और उन्हें पेरिस से खाली हाथ लौटना पड़ा। पूरी घटना पर विचार करते हुए विनेश ने कहा कि भारत सरकार को उनकी ओर से मामला दर्ज करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने खुद इसे दायर करने के बाद ही इसमें शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया। - फोटो : संवाद
विनेश ने कहा, 'मैंने अपना मामला खुद दायर किया। हरीश साल्वे सर अगले दिन शामिल हुए। पेरिस में मौजूद वकीलों ने मेरी ओर से यह मामला दायर किया। यह भारत सरकार से नहीं किया गया था, उन्होंने तीसरे पक्ष के रूप में कार्य किया। मैं वहां भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां गई थी, इसलिए इसे दाखिल करना उनका कर्तव्य था।' खेलों से अयोग्य होने के एक दिन बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थ। उन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें