बयासी साल की उम्र में वह जब अपनी रिवॉल्वर तानकर निशाना लगाती हैं तो अच्छे अच्छे निशानेबाज उनके सामने फेल हो जाते हैं। देश विदेशों तक वह खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी शोहरत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अब गूगल सर्च में भी नजर आती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूपी के बागपत की 'शूटर दादी' के बारे में। यूपी के बागपत की शूटर दादी ने समाज की तमाम प्रथाओंं को दरकिनार कर नई मिसाल पेश कर दिखाई है। इन्हीं शूटर दादी से आज हम आपको तस्वीरों के जरिए रूबरू करा रहे हैं :-