मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मच्छर जनित बीमारी डेंगू व मलेरिया ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। हर साल इन बीमारियों से सैंकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। इसकी प्रमुख वजह साफ-सफाई की कमी है। स्वास्थ्य विभाग एलर्ट है और लोगों को जागरुक भी कर रहा है। मगर यह जागरूकता कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेअसर साबित हो रही है। यहां शूटिंग रेंज, कबड्डी मैदान व यहीं पास ही मौजूद तीरंदाजी स्थल पर गंदगी का कब्जा है, जिससे मच्छरों की भरमार है। जगह-जगह भरा गंदा पानी संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है। सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से यह गंदगी असर भी दिखा रही है। कई खेलों में खिलाड़ियों की संख्या कम है, जिनके बीमार होने की बात कही जा रही है।