फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Olympics 2028: पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश बोले- अगले ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकती है भारतीय हॉकी टीम

Fri, 06 Sep 2024 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस

सार

भारतीय जूनियर टीम के कोच बने श्रीजेश ने कहा कि उनकी नजरें अगले एशिया कप पर है और वे पूर्व क्रिकेट कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ से प्रेरणा लेते हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने कोच के तौर पर भारतीय क्रिकेट में सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
1 of 3
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
भारत के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है। पेरिस ओलंपिक के बाद खेल को अलविदा कहने वाले श्रीजेश ने यहां पत्रकारों से कहा, 'हमारे पास काफी प्रतिभाशाली टीम है । मेरी जगह लेने वाला कृशन पाठक शानदार गोलकीपर है। यह टीम लॉस एंजिलिस ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकती है।'
विज्ञापन

2 of 3
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
श्रीजेश ने कहा, 'बिहार में मैने सकारात्मक बदलाव देखें हैं, खासकर राजगीर में खेल परिसर में। वहां अब एस्ट्रो टर्फ लग गई है और इस साल के आखिर में महिला एशियाई कप ट्रॉफी भी खेली जा रही है।' उन्होंने कहा, 'बिहार देश में खेल का अगला केंद्र बन सकता है । मैने यहां खेल विभाग के अधिकारियों से बात की है और कई नयी पहल यहां शुरू हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
भारतीय जूनियर टीम के कोच बने श्रीजेश ने कहा कि उनकी नजरें अगले एशिया कप पर है और वे पूर्व क्रिकेट कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ से प्रेरणा लेते हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने कोच के तौर पर भारतीय क्रिकेट में सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें