फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर में जा सकता है पेरिस सेंट जर्मेन का यह धाकड़ खिलाड़ी, रियल मैड्रिड भी खरीदने को तैयार

Sat, 05 May 2018 10:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियोनेल मेस्सी, लुई सुआरेज और नेमार - फोटो : Reuters
पैर की चोट से उबरकर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबॉलर शुक्रवार को रियो से पेरिस तो पहुंच गए, लेकिन उनके जल्द ही पीएसजी को अलविदा कहने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि बार्सिलोना का यह पूर्व खिलाड़ी इन गर्मियों में मैनचेस्टर यूनाइटेड से नया करार कर सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neymar
हालांकि रियल मैड्रिड भी नेमार को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्राजीली खिलाड़ी की मैनचेस्टर क्लब से डील लगभग फाइनल है। मैनचेस्टर ने इसके लिए 26 वर्षीय नेमार को 350 मिलियन डॉलर (करीब सवा 23 अरब रुपये) की पेशकश की है।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर नेमार - फोटो : self
नेमार मैनचेस्टर के कोच जोस मारिन्हो से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। यह भी संभव है कि नेमार को एंथनी मार्शल या मार्कस रशफोर्ड की जगह लाया जाए। 

पिछले साल बने थे दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर

4 of 5
नेमार - फोटो : getty
नेमार को पिछले साल पीएसजी ने बार्सिलोना से रिकॉर्ड 220 मिलियन यूरो (करीब साढे़ 17 अरब रुपये) में खरीदा था। वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में लगी थी पैर में चोट

5 of 5
नेमार - फोटो : espn
नेमार की 25 फरवरी को पीएसजी के लिए खेलते हुए दांये पैर की हड्डी टूट गई थी। तीन मार्च को उनकी ब्राजील में सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने उनके दो से तीन माह के भीतर पूरी तरह फिट होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें