देश के स्टार फुटबालर बाइचुंग भूटिया अब राजनीति की पारी की नए सिरे से शुरूआत करने जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस छोडने के बाद भूटिया अब क्षेत्रीय राजनीति में कूदने जा रहे हैं। उन्होंने युवा साथियों के दम पर हमरो सिक्किम पार्टी का गठन किया है जो राज्य को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए संघर्ष छेड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 4
भूटिया साफ करते हैं कि वह पार्टी का गठन जरूर कर रहे हैं, लेकिन न ही वह इसके अध्यक्ष होंगे और न ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हां, अगर पार्टी उनसे चुनाव लडने के लिए कहती है तो वह चुनाव के मैदान में जरूर उतरेंगे। भूटिया ने यह भी खुलासा करते हैं कि उनकी पार्टी में कोई भी व्यक्ति दो टर्म से ज्यादा पद पर नहीं रह सकेगा। यह कदम युवाओं को मौका देने के लिए वह उठा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
भूटिया का कहना है कि पार्टी का प्रमुख मुद्दा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना और गांव में विकास की बयार को फैलाना होगा। वह कहते हैं कि सिक्किम में सभी लोग गंगटोक को जानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वह जिस गांव से आते हैं आज भी उस गांव की सड़क सही ढंग से नहीं बनी है।
भूटिया टीएमसी छोडने की वजह उन्हें बाहरी का दर्जा दिए जाना बताते हैं। उनका कहना है यह सही भी है। वह बंगाल में लंबे समय तक खेले फिर भी उन्हें बाहरी बताया गया। यही कारण है कि उन्होंने जहां वह पैदा हुए हैं वहां की राजनीति करने का फैसला लिया।