लियोनेल मेसी
30 साल के मेसी ने 2006, 2010 और 2014 विश्व कप में खराब प्रदर्शन नहीं किया लेकिन उनके अपने बनाए मानदंड इतने ऊंचे थे कि उनकी तुलना महान दिग्गजों से होने लगी थी। 2006 में 18 वर्षीय मेसी ज्यादातर बेंच पर ही रहे जबकि चार साल बाद वे कोई गोल नहीं कर सके, दोनों बार जर्मनी ने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना को हराया।