फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी की उम्र 16, तीन बरस पहले थी 15

Tue, 09 Oct 2018 12:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
गौरव मुखी
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने गौरव मुखी की उम्र 2015 से अब तक सिर्फ एक साल बढ़ी है। हैरानी हुई न, लेकिन यह सच है। तीन साल पहले गौरव मुखी ने झारखंड को अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा फुटबॉल का खिताब दिलाया था, तब उनकी उम्र 15 साल थी। स्ट्राइकर ने रविवार को आईएसएल में डेब्यू किया और जमशेदपुर की तरफ से बेंगलुरु के खिलाफ गोल भी किया। यह मैच 2-2 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

2 of 9
गौरव मुखी
लीग के आयोजक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुखी को लीग में गोल करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी करार दिया। उनके मुताबिक मुखी की उम्र 16 साल बताई गई। इस कहानी ने फुटबॉल जगत को अपने सिर पर जोर देने के लिए बाध्य कर दिया है। 2015 में मुखी को भारतीय फुटबॉल के भविष्य के रूप में देखा जा रहा था। उन्होंने राष्ट्रीय सब-जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में गोवा के खिलाफ झारखंड की खिताबी जीत में 5 गोल किए थे। झारखंड ने मुकाबला 8-3 से जीता था।
विज्ञापन

3 of 9
गौरव मुखी
यह वो मौका था जब भारत 2017 अंडर-17 विश्व कप के लिए अपनी टीम तैयार कर रहा था। मुखी ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने मुखी समेत चार खिलाड़ियों को गोवा में राष्ट्रीय एकेडमी में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप के चयन के लिए समन किया था। मैच देखने वाले एक अधिकारी के मुताबिक, मुखी ने अपनी उम्र से बेहतर परिपक्वता वाला खेल दर्शाया था।

4 of 9
गौरव मुखी
फिर वही हुआ, जो सच्चाई थी। ट्रायल्स से कुछ समय पहले पांचों खिलाड़ियों ने 17 साल से अधिक उम्र होने का दावा किया, जिसने झारखंड को चैंपियन बनाया। एआईएफएफ ने झारखंड से खिताब छीना और मुखी समेत पांचों खिलाड़ियों को दो साल के लिए निलंबित किया। राज्य एसोसिएशन पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया।
विज्ञापन

5 of 9
गौरव मुखी
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी ने हैरानी नहीं जताई कि खिलाड़ियों की उम्र अधिक है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'उन्होंने कई स्तर पर उम्र सत्यापन के टेस्ट पास किए। जब उन्हें राष्ट्रीय अंडर-17 टीम के चयन ट्रायल्स के लिए बुलाया गया, वहां वो टेस्ट में फेल हो गए। इससे जमीनी स्तर पर सिस्टम की खराबी दिखती है। फिलहाल हमारे पास उनके सही रिकॉर्ड्स नहीं हैं।'
विज्ञापन

6 of 9
गौरव मुखी
रब्बानी ने दावा किया कि वह मुखी को एक दशक से अधिक समय से जानते हैं। यह पूछने पर कि मुखी की उम्र अभी क्या होगी तो रब्बानी ने कहा, '2015 में जब हमने चैंपियनशिप जीती तब वह 15 साल के थे। इसे देखते हुए वह अभी 18 साल के होंगे। जब उन्हें आईएसएल आयोजकों द्वारा उम्र बताई गई तो वह अटककर बोले-'16? पता नहीं कैसे।'
विज्ञापन

7 of 9
गौरव मुखी
क्लब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुखी द्वारा जमा कराए दस्तावेजों को देखा था, जिस पर पिछले साल स्थानीय लीग के बाद से नजर रखी जा रही है। मुखी से इस बारे में बात नहीं हो सकी है। रब्बानी के मुताबिक जब दो साल के लिए मुखी को निलंबित किया गया तब उन्होंने झारखंड के लिए कई ग्रामीण टूर्नामेंट खेले और खूब गोल किए।

8 of 9
गौरव मुखी
पिछले साल बैन हटने के बाद मुखी का संतोष ट्रॉफी में चयन पक्का था, लेकिन टीम चयन से दो दिन पहले उनके सिर में चोट लग गई। रब्बानी ने कहा, 'गांव में गौरव मुखी का किसी से विवाद हो गया, जिसमें उनके सिर में चोट आ गई। उन्हें कई गंभीर चोटें आईं, जिसे देखते हुए हमने उनका चयन नहीं किया।'
विज्ञापन

9 of 9
गौरव मुखी
मगर उन्हें जमशेदपुर की सुरक्षित टीम में जगह मिल गई। गौरव ने आई-लीग के सेकंड डिवीजन में 10 मैच खेले और 6 गोल किए। इन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने तुरंत प्रभावित किया। प्री-सीजन मैचों में मुखी ने दो गोल किए और रविवार को पहला आधिकारिक गोल दागा। जहां उनकी गोल करने की क्षमता में कोई शक नहीं हैं, वहीं उनकी उम्र को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस पर स्पष्टीकरण मिलने की जल्द उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें