अमेरिकी पुलिस ने कहा है कि उसने पूर्व मॉडल के बलात्कार के आरोपों की जांच दोबारा शुरू कर दी है जिसने कहा था कि 2009 में लास वेगास के होटल पेंटहाउस सुईट में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उस पर हमला किया था।
विज्ञापन
2 of 4
ronaldo rape
इटली की सिरी ए में यूवेंटस की ओर से खेल रहे रोनाल्डो ने हालांकि इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान इन आरोपों को खारिज करते हुए 'फर्जी खबर' बताया है।
विज्ञापन
3 of 4
पुर्तगाल के 33 साल के स्टार रोनाल्डो ने सोमवार को पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने आज जो कहा वह पूरी तरह से फर्जी है- फर्जी खबर।' रोनाल्डो ने हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
बताते चलें कि पुर्तगाली स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो पर एक अमेरिकी मॉडल ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, रोनाल्डो ने उसके साथ साल 2009 में रेप किया था। पीड़िता के बयान को हाल ही में एक जर्मन मैगजीन डेर स्पीजेल ने छापा था। रोनाल्डो के वकीलों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।