फुटबॉल फैंस
भारतीय फैंस को फीफा विश्व कप के टिकेट भी ज्यादा महंगे नहीं मिल रहे हैं। जानकारी मिली है कि फैंस को 1,000 से 1,500 रुपए तक पास मिल रहे हैं। उन्हें इन जगहों पर खाना और ड्रिंक्स भी मिलेंगे। वैसे, ऐसा नहीं है कि भारतीय फैंस सिर्फ पब्स, रेस्टोरेंट या ओपन एयर रेस्टोरेंट में जाकर ही फीफा विश्व कप फाइनल का आनंद उठाएंगे। कई फैंस अपने घर पर ही इसका लुत्फ उठाएंगे। कुछ दोस्तों ने योजना बना रखी है कि सभी एक दोस्त के घर पर एकत्रित होंगे और मैच का मजा लेंगे।