फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: महामुकाबले के लिए सजा मंच, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Fri, 13 Jul 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
modric and mbappe
फीफा विश्व कप 2018 का फाइनल मुकाबला रविवार को क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल है कि इस बार का चैंपियन कौन हो सकता है। फिर भी हमने आंकड़ों और स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है जो दोनों टीमों की ताकत को बयां करती है।

क्रोएशिया का हीरो
निश्चित रूप से क्रोएशिया के लिए यह काम रियल मैड्रिड के मिडफील्डर न्यूका मोदरिच ने किया है। वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा देर तक 604 मिनट खेल चुके हैं और उन्होंने मैदान पर इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 63 किलोमीटर का सफर तय किया है। दो गोल उनके नाम हैं और वह आक्रमण की धुरी रहे हैं।

फ्रांस के हीरो
कायलियन म्बाप्पे ने नॉकआउट में जिस तरह से हमले बोले हैं, उससे फ्रासं के आक्रमण में काफी पैनापन आ गाय है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर अंकुश लगाना आसान नहीं है। वह फाइनल में वो काम कर सकते हैं जो कभी ब्राजील के लिए पेले और अर्जेंटीना के लिए माराडोना ने किया था।
विज्ञापन

फाइनल तक का सफर

2 of 4
france
फ्रांस
ग्रुप दौर-आस्ट्रेलिया को 2-1 से, पेरू 1-0 से हराया
डेनमार्क से गोल रहित ड्रॉ।
दूसरा दौर-अर्जेंटीना को 4-3 से पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल-उरुग्वे को 2-0 से हराया।
सेमीफाइनल- बेल्जियम को 1-0 से शिकस्त दी।

ताकत
इस विश्व कप में फ्रांस की ताकत उसकी निरंतरता रही है। खासतौर पर नॉकआउट मुकाबलों में उसने जिस तरह से अपने खेल के स्तर को उठाया है। वह देखते ही बनता है। उसके आक्रमण और काउंटर अटैक में गजब की तेजी अर्जेंटीना, उरुग्वे और बेल्जियम के लिए मुसीबत बने ।
हैं। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में । उसने उन दो टीमों को हराया जिन्होंने उसके साथ खेलने से पहले इस विश्व कप में कोई भी मैच नहीं हारा। फ्रांस ने उरुग्वे और बेल्जियम को बिना गोल खाए परास्त किया। इससे उसके आक्रमण और मजबूत रक्षण का पता लगता है।

मुश्किल
फ्रांस की अग्रिम पंक्ति ने छह गोल किए हैं। तीन म्बाप्पे और ग्रीजमैन ने। लेकिन ग्रीजमैन के दो गोल पेनल्टी पर आए हैं और एक गोलकीपर मुसलेरा की गलती से मिला है। उन्होंने हमले बोले हैं, लेकिन गोल कम आए हैं। ग्रीजमैन ने 19 गोल पर निशाने साधे और 9 लक्ष्य पर रहे। फाइनल में ग्रीजमैन को अपनी सुपर फॉर्म हासिल करनी होगी। उन्होंने डायरेक्ट फ्री किक पर भी कोई गोल नहीं किया है। बड़े भाई की भूमिका निभा रहे ओलिवर गिरोड को भी बेल्जियम के खिलाफ कई मौके मिले, लेकिन वह उन्हें फिनिश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

फाइनल तक का सफर

3 of 4
croatia
क्रोएशिया
छह मुकाबलों से अजेय है क्रोएशिया और फ्रांस का सफर
ग्रुप दौर-नाइजीरिया को 2-0 से, अर्जेंटीना को 3-0 से आइसलैंड को 2-1 से हराया। डेनमार्क को 3-2 से हराया।
क्वार्टर फाइनल-2-2 से ड्रॉ शूटआउट, रूस को  4-3 से हराया।
सेमीफाइनल- इंग्लैंड को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराया।

ताकत
कभी न हार मानने वाला रवैया, नॉकआउट मैचों में जब भी लगा कि क्रोएशिया थकने वाली है तभी उन्होंने आश्चार्यजनक ऊर्जा के साथ लगातार हमले बोले और बराबरी हासिल की। मोदरिच, इवान रेटरिच, मारियो मैंजुकिच, पेरसिच केपास 10 से अधिक वर्षों का अपार अनुभव है जिसका उन्होंने बखूबी इस्तेमाल किया। क्रोएशिया की मिडफिल्डो को इस विश्व कप का सबसे मजबूत स्तंभ माना गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
france peru
फ्रांस के खिलाफ मुश्किल
क्रोएशिया ने इस विश्व कप में तीन अतिरिक्त समय के मैच खेले हैं जो फ्रांस के मुकाबले में 90 मिनट का एक मैच खेलने के समान है। मोदरिच के अलावा रेकटिच (549), पेरसिच (542) और मैंचुकिच (518) मिनट खेल चुके हैं।   उन्हें फाइनल में थकावट से उबरने के लिए रिकवरी का खास खयाल रखा होगा। मैच के अंतिम क्षणों में चोट की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इवान स्तिरनिच चोटिल हो गए हैं।

विवाद
क्रोएशिया का विश्व कप में विवादों से भी नाता रहा है। खबरें आई हैं कि नाइजीरिया के खिलाफ महत्वपूर्ण स्ट्राइकर निकोला कालिनिच ने अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। इसी तरह रूस के खिलाफ जीत के बाद सहायक कोच ओजेन वुकोजोविच ने विडा और उनका उक्रेन के समर्थन में वीडियो जारी कर दिया। फीफा ने ओगेनजेन को घर भेज दिया और विडा को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें