विश्व कप में हर साल कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से कायम हैं। महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का 64 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा हैं।
कतर में फीफा विश्व कप का आगाज रविवार (20 नवंबर) को होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट पहली बार किसी मिडिल-ईस्ट देश में हो रहा है। साथ ही पहली बार इसका आयोजन नवंबर-दिसंबर में होगा। विश्व कप में हर साल कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से कायम हैं। महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का 64 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा हैं।
ये हैं फुटबॉल विश्व कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:
विज्ञापन
2 of 10
ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले
- फोटो : सोशल मीडिया
पेले गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर: ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी पेले विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 साल 239 दिन की आयु में वेल्स के खिलाफ 19 जून 1958 गोल किया था। पेले का यह रिकॉर्ड 68 साल से कायम है। तब उन्होंने मैक्सिको के मैनुअल रोसास का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोसास ने अर्जेंटीना के खिलाफ 19 जुलाई 1930 को 18 साल, 93 दिन की आयु में गोल दागा था।
पेले विश्व कप में हैट्रिक गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी: पेले विश्व कप में गोल करने के साथ-साथ हैट्रिक गोल करने वाले भी सबसे युवा फुटबॉलर हैं। उन्होंने 1958 विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागा था। उन्होंने इस मैच से पांच दिन पहले वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब वह गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागने के दिन उनकी आयु 17 साल 244 दिन थी। अब तक पेले के अलावा कोई भी फुटबॉलर 19 वर्ष से कम आयु में विश्व कप के मैच में हैट्रिक गोल नहीं कर सका है।
4 of 10
पेले
- फोटो : सोशल मीडिया
यह खास रिकॉर्ड भी पेले के नाम: पेले विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958 में स्वीडन के खिलाफ इतिहास रचा था। पेले ने खिताबी मुकाबले में दो गोल किए थे। ब्राजील वह मुकाबला 5-2 से जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल छह गोल किए थे। 20 साल से कम उम्र में विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे हैं। एम्बाप्पे ने 2018 में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया था। उनकी टीम फाइनल 4-2 से जीती थी। उस दिन एम्बाप्पे की आयु 19 साल 207 दिन थी।
मेसी-रोनाल्डो नॉकआउट में नहीं कर सके हैं गोल: मौजूदा दौर के दो महानतम खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना पांचवां विश्व कप खेलेंगे। मेसी ने चार वर्ल्ड कप में 19 मैच खेले हैं। इस दौरान छह गोल दागे हैं। उनके सारे गोल ग्रुप दौर में भी आए हैं। इनमें से तीन गोल तो सिर्फ नाइजीरिया के खिलाफ किए हैं। रोनाल्डो की बात करें तो उन्होंने 17 मैचों में सात गोल किए हैं। इनमें से स्पेन के खिलाफ 2018 की हैट्रिक भी शामिल है। पिछले विश्व कप में रोनाल्डो ने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किए थे।
विज्ञापन
6 of 10
बेल्जियम के कोच रोबर्टो मार्टिनेज स्पेन के रहने वाले हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी कोच नहीं बना सका चैंपियन: विश्व कप इतिहास में अब तक कोई भी देश किसी विदेशी कोच के साथ चैंपियन नहीं बन सका है।
1950 फाइनल में पहुंचे थे सर्वाधिक दर्शक: एक विश्व कप मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड 1950 में बना था। तब फाइनल मुकाबले को देखने के लिए 1,73, 850 लोग पहुंचे थे। यह मैच ब्राजील और उरुग्वे के बीच खेला गया था। अपने होम ग्राउंड पर ब्राजील यह मैच 1-2 के अंतर से हार गया था। ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरिया के मरकाना स्टेडियम में उरुग्वे की टीम चैंपियन बनी थी।
सबसे अनुशासनहीन मैच: विश्व कप इतिहास में 2006 में पुर्तगाल और नीदरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला गलत कारणों से याद किया जाता है। इस मैच को सबसे अनुशासनहीन मुकाबला कहा गया। मैच के दौरान 16 यलो कार्ड (चेतावनी के लिए) और चार रेड कार्ड (बाहर करने के लिए) दिए गए थे।
9 of 10
हकन सूकूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड: विश्व कप में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड तुर्की के हकन सूकूर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2002 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 11 सेकंड में ही गोल कर दिया था।
फ्रांस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में यूरोपियन टीमों का जलवा: विश्व कप के फाइनल में अब तक यूरोपियन टीमों का जलवा रहा है। 21 में से 19 फाइनल में यूरोप का कोई न कोई देश फाइनल में जरूर शामिल हुआ है।