फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में, इस साल तीसरी बार किसी खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

Sun, 10 Mar 2024 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।
विज्ञापन
1 of 5
चिराग और सात्विक - फोटो : Social Media
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में नंबर एक भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सियो सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

2 of 5
चिराग और सात्विक - फोटो : PTI
इस साल तीसरा फाइनल खेलेंगे, पहले खिताब की तलाश
भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, वह इस साल एक भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्हें पहले खिताब की तलाश है और फ्रेंच ओपन में वह इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। फ्रेंच ओपन में भी यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया।
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य सेन का अभियान समाप्त
पुरुष एकल में हालांकि लक्ष्य सेन का अभियान मौजूदा विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से हारने के बाद समाप्त हो गया। कुनलावुत ने सेमीफाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 21-13, 21-11 से जीत दर्ज की।

4 of 5
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया
सात्विक-चिराग ने बदला पूरा किया
सात्विक और चिराग ने दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों के बीच खेले गए मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा तथा इस साल के शुरू में इंडिया ओपन में मिली हार का बदला चुकता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में इनसे होगा सामना
मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में भी कोरियाई जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें