फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्डन गर्ल' सिंधु की तारीफ में कोरियाई कोच ने पढ़े कसीदे, बताई जीत की असली वजह

Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की विदेशी बैडमिंटन कोच किम जि हुन ने विश्व कप चैम्पियनशिप फाइनल में जापान की नोजोकी ओकुहारा की चुनौती को पस्त करने वाली स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के प्रदर्शन को बेहतरीन करार किया।

दक्षिण कोरिया की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच किम ने कहा कि सिंधु ने रणनीति का बेहतरीन ढंग से कार्यान्वयन किया और वह बार-बार एक ही शॉट दोहराने की अपनी आदत को रोकने में सफल रही। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पीवी सिंधु - फोटो : file photo
जब सिंधु ने टूर्नामेंट के इतिहास के एकतरफा मुकाबलों में से एक में 2017 चैम्पियन ओकुहारा को 21-7 21-7 से हराकर लगातार तीसरे प्रयास में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता तो किम वही बैठकर मैच देख रही थीं। किम इस साल मार्च में भारतीय कोचिंग दल से जुड़ी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीवी सिंधु - फोटो : file photo
उन्होंने बैडमिंटन विश्व महासंघ से कहा, 'बेहतरीन कार्यान्वयन। वह जिस तरह से खेली, मैं बहुत खुश थी। मेरा मतलब है कि शानदार खेल। जब हमने ऐसा कर लिया तो हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे थे। विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए किम को सिंधु के कौशल को सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बैडमिंटन कोरिया संघ ने जकार्ता एशियाई खेलों में राष्ट्रीय टीम की विफलता के बाद पिछले साल सितंबर में कोचों को बर्खास्त किया था जिसमें किम भी शामिल थीं। 

4 of 5
पी. वी. सिंधु - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'मुझे इस पद की पेशकश हुई थी और मैंने जुड़ने का फैसला किया। पांच महीने बाद हमें सिंधु के रूप में चैम्पियन मिली।' किम अपने कोचिंग कैरियर के 20वें वर्ष में हैं, उन्होंने कहा, 'उसने काफी व्यक्तिगत ट्रेनिंग की। हमने घंटों तक उसके नेट कौशल पर काम किया। हर कोई जानता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन वह पिछले कई मैचों में एक सी ही चीजें कर रही थी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवी सिंधु - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'अपने तरीकों को बदलने के लिये आपको उन्हें देखना होता है। मैंने उसकी वीडियो बनायी और फिर मैंने रैली रोकी और उससे पूछा कि वह कौन सा शॉट लगाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें