आज हम जानेंगे विदुर द्वारा बताई गई उन चार आदतों के बारे में, जिनको आचरण में लाने से इंसान का जीवन पूरी तरह नष्ट हो जाता है। ये आदतें मनुष्य को पतन के रास्ते पर ले जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महात्मा विदुर महाराज धृतराष्ट्र के भाई थे। अपने समय के ये काफी बुद्धिमान इंसान थे। इनके द्वारा दी गई शिक्षा आज के समय में भी काफी ज्यादा प्रासंगिक है। महात्मा विदुर के पिता ऋषि वेदव्यास थे। इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। यही एक बड़ा कारण था, जिसके चलते तमाम गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी ये हस्तिनापुर के राजा नहीं बन पाए। इन्हें हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। इनकी सोच काफी दूरदर्शी थी। विदुर और धृतराष्ट्र के मध्य हुए वार्तालाप को ही विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। कूटनीति, युद्धनीति से लेकर राजनीति की बारीक से बारीक बातें आपको विदुर नीति में पढ़ने को मिलेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन सी चार आदतें हैं, जो इंसान के जीवन को पूरी तरह नष्ट कर देती हैं।