फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: जिसकी पत्नी में होते हैं ये गुण, बहुत भाग्यशाली होता है वह व्यक्ति

Mon, 05 Jul 2021 10:18 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य एक महान विभूति व श्रेष्ठ विद्वान थे। इन्हें विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान होने के साथ ही व्यवहारिक जीवन की भी गहरी समझ थी। ये चंद्रगुप्त के महामंत्री और गुप्त साम्राज्य के संस्थापक थे। इनकी नीतियों और बुद्धिमत्ता के बल पर नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त सम्राट बने। इनके द्वारा कई महान ग्रंथों की रचनी की गई जो आज के जीवन में भी मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये एक महान अर्थशास्त्री थे। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें जितनी व्यवहारिक व महत्वपूर्ण उस समय में थी, इतने वर्षों के पश्चात भी वे नीतियां उतनी ही प्रासंगिक हैं। नीतिशास्त्र की बातें मनुष्य के जीवन को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं रिश्तें, धन, कार्यक्षेत्र, शत्रु, मित्र आदि के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। यदि इन सुझावों का अनुसरण व्यक्ति कर ले उसकी जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कुछ गुणों के बारे में बताया है जिन स्त्रियों में ये गुण होते हैं उनके पति बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। तो आइए जानते हैं इस विषय में।
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धार्मिक विचारों वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री जो धर्म परायण होती हैं उसका पति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसी स्त्री सदैव सही रास्ते पर चलती हैं और स्वयं के साथ परिवार का भी मान बढ़ाती है। जिसके घर में धर्म वेदों का ज्ञान रखने वाली स्त्री है उसके घर में सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती हैं और वहां किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन का संचय करने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री सदैव धन का उपयोग सही प्रकार से करती हैं और धन संचय करके रखती हैं उसका पति भाग्यशाली होता है क्योंकि समय पड़ने पर धन ही व्यक्ति के काम आता है। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर लेते हैं।

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
संतोष और धैर्य रखने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिसकी पत्नी में संतोष और धैर्य ये दो गुण होते हैं वह पुरुष बहुत भाग्यशाली होते हैं। संतोष रखने वाली स्त्री के पति के पास जितना होता है वह उतने में संतोष कर लेती है जिससे उनका दांपत्य जीवन सदैव खुशहाल बना रहता है। इसी प्रकार से जिस स्त्री में धैर्य की भावना होती है मुश्किल परिस्थितियों में भी समन्वय बनाकर चलती हैं और समस्याओं का हल ढूंढ लेती है। ऐसा पुरुष हर प्रकार से सुखी जीवन व्यतीत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मृदुभाषिणी-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिसकी पत्नी मृदुभाषिणी मधुर वाणी बोलने वाली होती है वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसी स्त्री परिवार और रिश्तों को बांधकर रखती हैं साथ ही घर का वातावरण हमेशा शांतिपूर्ण और आनंदित रहता है। इससे पति और पूरे परिवार का जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें