अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ रही है और घर के सभी सदस्य परेशान रहने लगे है तो अपने घर में होने वाले कामों पर ध्यान देना शुरू कर दें। कई बार घर में ऐसे काम होते है जो दिखने में तो हमें आम लगते है, लेकिन उनका प्रभाव नकारात्मक होता है। वास्तु के अनुसार अगर आप भी अपने घर में इन कामों को होते हुए देखें तो जल्द ही उसका उपाय करें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के कुछ काम आने वाली मुसीबत की ओर संकेत करती है।
यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी दूूर कर देगा क्रिस्टल का कछुआ, जानें किस दिशा में रखें
-घर में चूहों का आना आम बात है और वो भी काले चूहे, अक्सर घर में दिख ही जाते हैं, लेकिन अचानकर आपके घर में चूहों की संख्या बढ़ गई है तो जल्द ही इसका उपाय निकालें। अचानक बढ़ी चूहों की संख्या नुकसान की ओर संकेत करती है।
-चींटियों को शुभ माना जाता है, लेकिन लाल चींटी का आना अशुभ होता है। माना जाता है कि अगर घर में लाल चींटी आ रही है तो ये किसी हानि की ओर इशारा करती है। वहीं काली चींटी का आना घर में बरकत की ओर संकेत करती है।
-अलमारी में दीमक लगने पर तो हम खराब होने के डर से सावधान हो जाते है, लेकिन खिड़की की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। अधिकतर घरों की खिड़कियों में दीमक लगे रहते हैं और ऐसा होने से घर के मालिक को आने वाले समय में परेशानी उठानी पड़ती है। घर के दरवाजों, अलमारियों, खिड़की में दीमक ना लगने दें। साथ ही घर मधुमक्खियों का छत्ता बनना भी शुभ नहीं होता।
यह भी पढ़ें- व्यापार में घाटे से बचा लेंगे ये आसान से उपाय, जानिए
- उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। अगर यह दिशा साफ होती है तो इससे घर में धन आता है। वहीं अगर ये दिशा खाली हो तो अशुभ होता है।