फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआ करें कि इस तरह के सपने बिल्कुल ना दिखें आपको

Mon, 05 Aug 2019 10:15 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सपनों पर हमारा किसी भी तरह का अधिकार नहीं होता है। सोते वक्त किसी भी तरह के सपने आ सकते हैं। और सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। रामायण और महाभारत में भी सपनों में मिलने वाले संकेत का जिक्र किया गया है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके सपनों में जिस तरह की चीजें दिखाई देती हैं उनका मतलब क्या होता है। आपके सपने किस तरफ इशारा करते हैं। आइये जानें उन सपनों के बारे में जिनका संबंध मृत्यु से माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
अगर आपको आपके सपने में कौआ दिखता है तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा अगर आपको सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। जिस रात सपना आए और उस दिन यात्रा पर जाना हो तो उसे टाल देने से दोष कट जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : SELF
सपने में ढोल नगारे बजते हुए देखना अच्छा नहीं होता है अगर मुंडन करवाते हुए भी खुद को देखें तो यह परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है। इसके अलावा अगर सपने में कोई स्त्री आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बड़ा ही अपशगुन माना जाता है। सपने में तेल लगाना और गधे की सवारी करना मृत्यु सूचक माना जाता है।

4 of 5
dream
अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बाल देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है। निर्वस्त्र स्त्री का आलिंगन करते हुए सपने में देखना मृत्यु के नजदीक होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवी देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है। वृक्ष का अपने आप कटकर गिरना या खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता। बार-बार मौत या श्मशान का सपना आना मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें