फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2021: विश्व योग दिवस आज, योग करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 21 Jun 2021 06:42 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
International Yoga Day 2021: योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। योग तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान कर देता है। यह मानव की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी विरासत है, जिसके प्रणेता महर्षि पतंजलि को माना जाता है। योग साधना में जीवन शैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है। हर साल विश्व योग दिवस 21 जून के दिन मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन दुनियाभर से सामूहिक योग की शानदार तस्वीरें देखने को मिलती है। हालांकि पिछले एक साल से कोरोना महामारी के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया है और इस साल भी कोविड-19 कई देशों में जानलेवा बना हुआ है। इस स्थिति में आप सुरक्षित वातावरण अथवा अपने घर में योग कर सकते हैं, लेकिन योग से पूर्व और बाद में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। जैसे-

विज्ञापन

2 of 5
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
योग से पूर्व करें यह कार्य
योग अभ्यास से पूर्व शौच की क्रिया संपन्न कर लें। दरअसल, शौच का अर्थ शोधन होता है और यह योग अभ्यास से पूर्व अवश्य ही करना चाहिए। इससे आपका मन और शरीर दोनों ही शुद्ध हो जाता है। योग के लिए स्थान का चयन बेहद ही जरूरी है। योगाभ्यास करने के लिए ऐसा स्थान चुनें जहां शांत वातावरण हो। किसी प्रकार का शोरगुल न हो। शरीर और मन को शिथिल करने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्थिति में न करें योग
यदि आपको थकान है, बीमारी है अथवा आप तनाव की स्थिति में हैं तो योग न करें। वहीं महिलाओं में गर्भावस्था या मासिक धर्म के समय योग करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

4 of 5
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
खाली पेट करें योगासन
योगाभ्यास खाली पेट करना चाहिए। हां यदि योग के दौरान कमजोरी महसूस हो रही है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसे ग्रहण करना चाहिए। योग के लिए बिछावन का प्रयोग जरूर करें। इसके लिए चटाई, दरी अथवा योगा मैट का प्रयोग करें। योग के दौरान हल्के और खींचाव वाले वस्त्र धारण करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
योग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
योग अभ्यास आरामदायक स्थिति में करें। इसे शरीर एवं श्वास-प्रश्वास की सजगता के साथ धीरे-धीरे शुरू करें। इस दौरान अपने श्वास-प्रश्वास की गति को न तोड़ें। श्वसन की क्रिया नाक से करें। योग करते समय शरीर स्थिर होना चाहिए और योग अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार ही करें। योग समाप्त होने के आधे घंटे बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद भोजन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें