फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Guru Purnima 2020: अपने गुरुओं और प्रियजनों को भेजें गुरु पूर्णिमा के बधाई संदेश

Sun, 05 Jul 2020 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गुरु पूर्णिमा 2020
Happy Guru Purnima 2020 Wishes Quotes Images:  हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह 5 जुलाई, रविवार के दिन है। आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है। नारदपुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है। गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु और प्रियजनों को भेजें गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश...
विज्ञापन

2 of 11
guru purnima 2020
गुरु बिन ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिन आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म,
सब गुरु की ही देन हैं !!
शुभ गुरु पूर्णिमा
विज्ञापन

3 of 11
guru purnima 2020
गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य.
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य..
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 11
guru purnima 2020
 गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण
Happy Guru Purnima
 
विज्ञापन

5 of 11
guru purnima 2020
जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
Happy Guru Purnima
 
विज्ञापन

6 of 11
guru purnima 2020
जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
Happy Guru Purnima
 
विज्ञापन

7 of 11
guru purnima 2020
जीवन की हर मुश्किल में 
समाधान दिखाते हैं आप 
नहीं सूझता जब कुछ
तब याद आते हैं आप 
धन्य हो गया जीवन मेरा
बन गए मेरे गुरु जो आप
Happy Guru Purnima
 

8 of 11
guru purnima 2020
क्या दूं गुरु-दक्षिणा
मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा
अगर जीवन भी अपना दे दूं
Happy Guru Purnima
 

9 of 11
guru purnima 2020
गुरु तेरे उपकार का
कैसे चुकाऊं मोल
होवे है कीमत हीरे-मोती की
पर गुरु होवे है अनमोल
Happy Guru Purnima
 

10 of 11
guru purnima 2020
दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें
Happy Guru Purnima
 
विज्ञापन

11 of 11
guru purnima 2020
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप को ही हमने गुरु है माना
न होते आप तो हम आज क्या होते?
बेमकसद ज़िन्दगी यूंही गुमनामी में बिता रहे होते!
Happy Guru Purnima
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें