फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garuda Purana: प्रतिदिन स्नान के बाद करें ये 5 काम, दुखों से रहेंगे दूर

Sat, 30 Sep 2023 05:26 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
garuda purana niti - फोटो : Pixabay
Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ और 18 महापुराणों में से एक है। 271 अध्यायों और 18,000 छंदों से युक्त, गरुड़ पुराण एक व्यक्ति की जन्म से मृत्यु और उससे आगे की यात्रा का एक व्यापक विवरण प्रदान करता है, जिसे स्वयं नारायण ने सुनाया है। गरुड़ पुराण में स्वर्ग और नर्क का सजीव वर्णन मिलता है। इस पवित्र ग्रंथ का प्राथमिक उद्देश्य व्यक्तियों को धार्मिकता का मार्ग अपनाने और अच्छे कार्यों में संलग्न होने के लिए प्रेरित करना है। इसमें दावा किया गया है कि जो लोग गरुड़ पुराण की शिक्षाओं का पालन करते हैं वे सफल जीवन जीते हैं और मृत्यु के बाद भी श्रीहरि विष्णु के दिव्य चरणों में जगह पाते हैं। भगवान श्रीहरि विष्णु प्रतिदिन स्नान के बाद ऐसे 5 कामों के बारे में बताते हैं जो हर व्यक्ति को करनी चाहिए। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
garuda purana niti - फोटो : Social media
गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आप जीवनपर्यंत और जीवन के बाद भी सुख चाहते हैं तो प्रतिदिन स्नान के बाद भगवान विष्णु जी की आराधना जरूर करें।  इससे हर काम में सफलता मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
garuda purana niti - फोटो : Istock
प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी पूजन जरूर करें और संध्या में तुलसी के दीप जरूर जलाएं। ऐसा करने आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

4 of 6
garuda purana niti - फोटो : istock
प्रतिदिन स्नान करते समय जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और जब भी मौका मिले गंगा नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और रोग-दोष दूर हो जात हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
kamdhenu cow - फोटो : iStock
हिन्दू मान्यता के अनुसार गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय की पूजा जरूर करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है मात्र गो माता के दर्शन से ही व्यक्ति के पाप खत्म हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
garuda purana niti - फोटो : Pixabay
देवी-देवताओं के साथ ही हिंदू धर्म में ज्ञानी व्यक्ति के आदर सम्मान की बात कही गई है। पुरोहित, पंडित, ब्राह्मण, गुरु या ज्ञानी व्यक्ति का कभी अपमान न करें।  इनसे हमेशा ज्ञान, धर्म और सत्कर्म की सीख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें