फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chankya Niti: अमीर और सफल व्यक्ति में होते हैं ये 6 गुण, कहती है चाणक्य नीति

Thu, 26 Nov 2020 07:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चाणक्य नीति में हैं सफलता के अचूक मंत्र। - फोटो : social media
चाणक्य नीति शास्त्र बेहद उपयोगी ग्रंथ है। इसमें आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियां हमेशा मनुष्यों को सफलता की ओर प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में यह बताया है कि अगर किसी व्यक्ति के अंदर ये छह गुण होते हैं तो वह आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक रूप से बेहद सफल होता है। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार ये 6 गुण कौन-कौन से हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
दान-पुण्य करने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में दान करने से ईश्वरीय कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धन देने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती है।
विज्ञापन

3 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बुरी आदतों से दूर रहने वाला
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।

4 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन को सही से खर्च करने वाला
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विनम्र
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
ईमानदार
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मजबूत इरादों वाला
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें