महान शिक्षक और कुशाग्र बुद्धि के धनी आचार्य चाणक्य को आज हर कोई जानता है। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र नामक पुस्तक लिखी, जिसमें उस समय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का वर्णन मिलता है। इनकी गिनती कई श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षाएं आज के समय में भी पूरी शत प्रतिशत खड़ी उतरती हैं। उनकी बौद्धिक शक्ति का आकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साधारण से दिखने वाले बालक को भारत का महान शासक बना दिया। चाणक्य नीति में हमें उनके द्वारा दी गई शिक्षा का पूरा ब्यौरा मिलता है। आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा पर अगर कोई व्यक्ति चले, तो जीवन में वह खूब तरक्की कर सकता है। अपने अनुभवों के आधार पर चाणक्य जीवन भर लोगों का मार्गदर्शन करते रहे। ऐसे में आज हम चाणक्य द्वारा कही गई उन महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे, जिनका सदा जीवन में ध्यान रखना चाहिए।