Chanakya Niti about Head of the Family: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में प्रख्यात आचार्य चाणक्य किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। चाणक्य की कूटनीतिज्ञता के कारण ही चंद्रगुप्त ने सम्राट का ताज पहना। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अतिरिक्त नीतिशास्त्र की रचना की। आचार्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र वर्तमान समय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यक्ति को सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का इस्तेमाल की सलाह मिलती है। आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो कि आपको सफलता की राह तक ले जाती हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि घर की तरक्की उसके मुखिया पर निर्भर करती है। यदि घर का मुखिया समझदार है तो वह हर परिस्थिति में अपने परिवार को साथ लेकर चलेगा। इसलिए घर के मुखिया में कुछ गुण अवश्य होने चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया में यदि ये विशेष गुण न हो तो उस घर में कभी भी बरकत नहीं होती। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के इन गुणों के बारे में।