Chanakya Niti Quotes in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में जिक्र किया है। उनकी नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। अपने नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे रिश्ते, मित्रता, शत्रु, धन, नौकरी और व्यवसाय आदि के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति में आचार्य ने सुखी जीवन के कई रहस्य बताए हैं। साथ ही ऐसी कई बातों का भी जिक्र किया है, जो लोगों के सुख या दुख की वजह बन सकती हैं। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया है, जिनसे हमेशा संतुलित व्यवहार रखना चाहिए। यानी इन लोगों से न ज्यादा दूर रहना चाहिए और न ही इनके ज्यादा निकट जाना चाहिए, क्योंकि इनसे ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों से संतुलित व्यवहार रखना चाहिए...