Chanakya Niti in Hindi: महान विद्वान, शिक्षक और कुशल कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम पहलुओं के बारे में जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी लोगों के काम आती हैं। उनकी नीतियां लोगों को सही मार्ग दिखाती हैं। कई बार हम किसी काम को करने में अपना जी जान लगा देते हैं, लेकिन फिर भी उसमे सफल नहीं हो पाते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार असफलता के पीछे स्वयं व्यक्ति का ही हाथ होता है। इसलिए उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में कई मंत्र बताए हैं, जिसका पालन करके व्यक्ति अपनी असफलता को सफलता में आसानी से बदल सकता है। आइए जानते हैं वो मंत्र कौन से हैं...
अगर आप में हैं ये 5 गुण, तो जीवन में कभी नहीं हो सकते असफल
- फोटो : istock
आत्मविश्वास
मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है उसका आत्मविश्वास। आत्मविश्वास वाले लोग कभी भी किसी काम में असफल नहीं होते हैं। चाणक्य के अनुसार आत्मविश्वास होने पर कोई भी व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होता है।
विज्ञापन
3 of 6
अगर आप में हैं ये 5 गुण, तो जीवन में कभी नहीं हो सकते असफल
- फोटो : istock
मेहनत
मेहनत करने वाले लोग कभी भी असफल नहीं होते हैं। एक न एक दिन मेहनत का फल अवश्य मिलता है, इसलिए कभी मेहनत से जी न चुराएं। कड़ी मेहनत ही सफलता का ही मूल मंत्र होता है।
4 of 6
अगर आप में हैं ये 5 गुण, तो जीवन में कभी नहीं हो सकते असफल
- फोटो : Istock
ज्ञान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी प्रकार से अर्जित किया गया ज्ञान कभी भी बेकार नहीं जाता है, फिर चाहे वह किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान। एक न एक दिन आपका यह अनुभव जरूर काम आता है। ज्ञानी व्यक्ति कभी भी जीवन में असफल नहीं होता है।
अगर आप में हैं ये 5 गुण, तो जीवन में कभी नहीं हो सकते असफल
- फोटो : iStock
धन
जीवन में अच्छा और बुरा समय आता जाता रहता है, लेकिन पैसे की जरूरत हमेशा होती है। इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा आपके पास अतिरिक्त धन रहना चाहिए।
अगर आप में हैं ये 5 गुण, तो जीवन में कभी नहीं हो सकते असफल
- फोटो : Istock
सतर्कता
जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। आप जहां भी रहें या जो भी काम करें आंख कान खुले रखना चाहिए। हमेशा सतर्क रहने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता है।