फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण व्यक्ति हमेशा रहता है परेशान

Fri, 26 Jul 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन आदतों के कारण व्यक्ति हमेशा रहता है परेशान - फोटो : freepik
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक और सलाहकार थे। उनकी गिनती देश के महान विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। इस नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जिसका अध्ययन करने पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है। चाणक्य की ये नीति न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। आज भी विपरीत परिस्थिति में इन नीतियों का पालन किया जाता है, क्योंकि उनकी सलाह के चलते बड़ी से बड़ी परेशानियों का निवारण बड़ी सहजता से हो जाता था। इसके अलावा चाणक्य नीति शास्त्र में मनुष्य की उन आदतों का भी जिक्र है, जो हमेशा उसकी परेशानी का कारण बनती हैं।

इन आदतों के चलते व्यक्ति हमेशा परेशानियों का सामना करता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति में अहंकार की भावना उसे असफलता की ओर ले जाती है। धीरे-धीरे ये आदत व्यक्ति के भविष्य को भी प्रभावित करती है। ऐसी ही कई अन्य आदतों का भी उल्लेख इस नीति शास्त्र में देखने को मिलता है, आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti for life - फोटो : istock
गलतियों को दोहराना
अपनी गलतियों को दोहराने वाले लोग हमेशा परेशान रहते हैं। बार-बार गलती करने की आदत व्यक्ति के प्रभाव को भी कम करती है। चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा गलतियों से सीखना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti for life - फोटो : istock
खुद की प्रशंसा 
हमेशा अपनी प्रशंसा करने वाले लोग दूसरों से पीछे रह जाते हैं। चाणक्य के अनुसार बार-बार अपने काम की तारीफ करने से उसकी महत्ता कम होने लगती है। व्यक्ति को हमेशा अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, इससे दूसरे लोग आपके काम की प्रशंसा करते हैं।

4 of 6
Chanakya Niti for life - फोटो : istock
चीजें स्वीकार न करने की आदत
अपनी गलतियों को स्वीकार न करने वाले लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इन लोगों को समाज में भी मान-सम्मान नहीं मिलता है। चाणक्य के अनुसार इंसान को अपनी गलती को स्वीकार करना चाहिए, अन्यथा समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही इसका प्रभाव निजी जीवन पर भी पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti for life - फोटो : Istock
लालच
चाणक्य नीति के अनुसार इंसान को हमेशा मेहनत से धन कमाना चाहिए। कभी भी लालच में आकर दूसरे मार्ग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। छल कपट से कमाया गया धन आपको नुकसान में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Niti for life - फोटो : Freepik.com
झूठ बोलना
किसी भी परिस्थिति में इंसान को झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ का सहारा लेने वाले लोगों के आसपास नकारात्मकता का वास होने लगता है। चाणक्य के अनुसार झूठ बोलने से व्यक्ति के मान-सम्मान में भी कमी आती है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें