Chanakya Niti : 'दुख बांटने से हल्का और सुख बांटने से गहरा होता है', ये पंक्ति तो आपने सुनी होगी। हालांकि, आचार्य चाणक्य के अनुसार सभी के साथ दुख बांटने से आपकी समस्याएं और भी बढ़ सकती है। दरअसल, सभी के जीवन में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो बहुत खास और करीब होते हैं। उनसे परेशानियां साझा करने से कई अच्छे सुझाव और मार्गदर्शन भी मिलते हैं, तो वहीं इनमें से कुछ लोग आपके दुखों का कारण भी बन सकते हैं।
आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की हैं, जिसमें उन्होंने उन लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनी समस्याएं कभी नहीं बतानी चाहिए। नीति शास्त्र में लिखी कई बातें यदि आप अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो जीवन जीने के प्रति सकारात्मक मानसिकता बन सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अपनी परेशानी नहीं बतानी चाहिए।