फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: जीवन में पाना चाहते हैं सफलता तो आज ही करें इन 5 चीजों का त्याग

Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti For Life: हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि, सही राह ना पता होने के कारण कई बार निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Niti For Life
Chanakya Niti For Life: हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि, सही राह ना पता होने के कारण कई बार निराशा ही हाथ लगती है। मनुष्य की कुछ आदतें उसे जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है। इन आदतों के चलते वह कई अवसर से भी वांछित रह जाता है। ऐसे में चाणक्य नीति आपके काम आ सकती है। दरअसल, आचार्य चाणक्य एक महान सलाहकार और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का भलीभांति जिक्र किया है। उसमें लिखि कई बातें आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती है।

चाणक्य नीति के अनुसार सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए हमेशा कठिन प्रयास करना चाहिए। विपरित परिस्थितियों से डरकर भागना नहीं चाहिए, क्योंकि जितना बड़ा हमारा लक्ष्य होता है उतनी ही बड़ी परेशानी भी होती हैं। इसके अलावा बुरी संगत का हमेशा त्याग करना चाहिए। बुरी संगत के चलते व्यक्ति समाज में भी इज्जत नहीं कमा पाता है। यदि आप भी जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो आज ही इन बुरी आदतों का त्याग कर दें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, सफलता की कुंजी को प्राप्त करने के लिए किन आदतों का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti For Life
डर का त्याग करें
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह का डर नहीं होना चाहिए। आपका डर हमेशा असफलता का कारण बनता है। इसलिए किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़े कदम उठाते रहें।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti For Life
'लोग क्या सोचेंगे'
इंसान को हमेशा उसी कार्य को करना चाहिए, जिसमें उसकी रूचि है। उस काम को करते समय कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि 'लोग क्या सोचेंगे'। इसलिए अपने काम को ईमानदारी के साथ पूरा करें।

4 of 6
Chanakya Niti For Life
अहंकार त्याग दें
अहंकार की आग, सफल व्यक्ति को भी असफल बना सकती है। इसलिए जीवन में कभी भी किसी बात का घमंड ना करें। हमेशा आप जहां है, उस पद का सम्मान करें। ऐसा करने से कामयाबी की सीढ़ियां अपने आप मिलती चली जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti For Life
आलस का त्याग करें
आलस ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अक्सर लोग आलस के चलते कई अवसर गंवा देते है, इसलिए किसी भी कार्य में आलस ना दिखाएं। इसका त्याग करने के बाद आप कई अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Niti For Life
नकारात्मकता का त्याग करें
सफल होने के लिए नकारात्मक विचारों का त्याग करना जरूरी है। हमेशा अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, क्योंकि नकारात्मकता आपकी मानसिकता को प्रभावित करती है। इससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए आज ही नकारात्मकता का त्याग करें।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें