फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Quotes: स्वामी विवेकानंद के इन विचारों से जीवन को मिलेगी नई राह, उज्ज्वल भविष्य का होगा निर्माण

Tue, 24 Sep 2024 12:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।
 
Swami Vivekananda Anmol Vichar: जीवन में हर व्यक्ति आगे बढ़ने का सपना देखता है। इसके चलते वह कुछ लक्ष्य भी निर्धारित करता है, जिसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की जाती है। महापुरुषों का मानना है कि मेहनत और प्रयास सफलता की कुंजी है, इसके चलते व्यक्ति वह सब कुछ पा सकता है, जिसकी उसे जरूरत है। लेकिन कई बार लाख प्रसास के बाद भी मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं होती हैं। जिस कारण मन में निराशा और तनाव का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में हर व्यक्ति को स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों का पालन करना चाहिए।

ये विचार न केवल आगे बढ़ने की प्रेरणा बल्कि जीवन में सकारात्मकता का संचार करते है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं का जीवन संवारने के लिए कई सफलता के सूत्र दिए हैं, जिससे उन्हें कामयाबी हासिल करने का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इन अनमोल विचारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

3 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद

4 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

5 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

6 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
जब तक जीना, तब तक सीखना,अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

7 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है
इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

8 of 8
Swami Vivekananda Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला
यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।

स्वामी विवेकानंद


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें