फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगाएं हनुमानजी की ये 10 फोटो फिर दे सकेंगे हर किसी को मात

Tue, 06 Aug 2019 08:57 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में हनुमानजी की तस्वीर होती है वहां मंगल, शनि, पितृ और भूतादि का दोष नहीं रहता। अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं तो आपको घर में हनुमानजी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। लेकिन तस्वीर लगाने से पहले आपको नियम के बारे में जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं हनुमानजी की चित्र लगाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social media
दक्षिणमुखी हनुमान
वास्तु के मुताबिक हनुमानजी की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिश को ओर देखते हुए लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके हनुमानजी का चित्र इसलिए शुभ है क्योंकि हनुमानजी ने अपना प्रभाव सर्वाधिक इसी दिशा में दिखाया है। हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली बुरी ताकत हनुमाजी का चित्र देखकर लौट जाती हैं। शास्त्र के मुताबिक घर में दक्षिण दीवार पर हनुमानजी का लाल रंग का चित्र लगाएं। ऐसा करने से अगर आपका मंगल अशुभ है तो शुभ फल देने लगेगा। साथ ही पूरे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
उत्तरामुखी हनुमान
हनुमानजी की जिस फोटो में उनका मुख उत्तर दिशा की तरफ हो वह उत्तरामुखी हनुमानजी स्वरूप है। इस स्वरूप की पूजा करने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जिसके घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति होती है, वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही धन-सपंत्ति में बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि घर पर नकारात्मक शक्तियों का असर है तो आप हनुमानजी का शक्ति प्रदर्शन की मुद्रा में तस्वीर लगाएं। 

4 of 7
रामदरबार चित्र
आप अपने घर की बैठक वाले कमरे में श्रीराम दरबार का फोटो लगाएं, जहां हनुमानजी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में बैठे हुए हैं। इसके अलावा बैठक रूम में पंचमुखी हनुमानजी का चित्र, पर्वत उठाते हुए हनुमानजी का चित्र या श्रीराम भजन करते हुए हनुमानजी का चित्र लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि उपरोक्त में से कोई एक चित्र लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पर्वत उठाते हुए हनुमान का चित्र
यदि यह तस्वीर आपके घर में है तो आप में साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास होगा। आप किसी भी बुरे हालात में घबराएंगे नहीं। वीर हनुमान की पूजा से भक्तों को भी साहस की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि आपके घर में उड़ते हुए हनुमानजी की तस्वीर है तो आपकी उन्नती, तरक्की और सफलता को कोई रोक नहीं सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
भजन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर
अगर आपके घर में श्रीराम भजन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर है तो आपके अंदर भक्ति और विश्वास का संचार होगा। इससे एकाग्रता और शक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा अगर आप नौकरी में तरक्की करना चाहते हैं तो हनुमानजी की ऐसी फोटो लगाएं जिसमें उनका स्वरूप सफेद हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ध्यान करते हनुमानजी
ऐसे हनुमान जो आंखें बंद कर ध्यान कर रहे हैं। यदि चित्र लगाने से आपके मन में भी शांति और ध्यान का विकास होगा। हालांकि यह तस्वीर तब ही लगाएं जबकि आपको ध्यान और मोक्ष जैसी कोई चाहत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें