फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी पापों से मुक्ति और रोगों से छुटकारा

Tue, 17 Jun 2025 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Yogini Ekadashi 2025 - फोटो : adobe stock
Yogini Ekadashi 2025: हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन में आई बीमारियों से राहत मिलती है और पूर्व जन्मों के पापों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। पुराणों में योगिनी एकादशी को रोगों को दूर करने वाली सबसे प्रभावशाली तिथि बताया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से मानसिक या शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे हैं।

Guru Purnima 2025: इस साल कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि और महत्व
Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें तुलसी माता के 108 मंत्रों का जप, दूर होगी हर समस्या
Ashadh Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, पितृ हो सकते हैं नाराज
विज्ञापन

2 of 5
व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe
व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
साल 2025 में योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा, जो शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि की शुरुआत 21 जून की सुबह 7:18 बजे से होगी और इसका समापन 22 जून की सुबह 4:27 बजे तक होगा। उदया तिथि के आधार पर 21 जून को ही योगिनी एकादशी का व्रत मनाया जाएगा।

Hariyali Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरियाली तीज का व्रत? जान लें सभी नियम और पूजा विधि
Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में नहीं करने चाहिए ये काम, रुष्ट हो सकती हैं माता
विज्ञापन

3 of 5
योगिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : adobe stock
योगिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय
इस विशेष दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता तुलसी की पूजा का भी अत्यंत महत्व होता है। दिन की शुरुआत स्नान करके साफ वस्त्र पहनने से करें। फिर भगवान विष्णु और तुलसी माता का विधिवत पूजन करें। तुलसी को जल अर्पित करें, दीपक और अगरबत्ती जलाएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। तुलसी की सात बार परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।

4 of 5
योगिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : adobe
विष्णु भगवान को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी के पत्तों जरूर रखें, क्योंकि मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते। आप चाहें तो इस दिन तुलसी की माला का उपयोग पूजा या जप के लिए कर सकते हैं। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो इस दिन एक नया पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्रत का महत्व - फोटो : freepik
व्रत का महत्व
योगिनी एकादशी का व्रत मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने वाला माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से न केवल रोगों से मुक्ति मिलती है, बल्कि पितृ दोष, पारिवारिक कलह और नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें