फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Fri, 24 Jun 2022 11:16 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
Yogini Ekadashi 2022: आज यानी 24 जून 2022 को योगिनी एकादशी है। वैसे तो प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि पड़ती है। इस प्रकार साल में कुल 24 एकादशियां होती हैं, लेकिन सनातन धर्म में योगिनी एकादशी का बड़ा महत्व है, इस दिन जगत के पालनकर्ता श्री विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभफलदायी माना गया है। कहा जाता है कि जो भक्त योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। ये भी कहा जाता है कि योगिनी एकादशी व्रत करने वाले लोगों को मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के चरणों में जगह प्राप्त होती है। योगिनी एकादशी व्रत वाले दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस साल योगिनी एकादशी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। तो चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी व्रत की पूजा विधि के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
योगिनी एकादशी व्रत और पूजा विधि
धर्म शास्त्रों के अनुसार, योगिनी एकादशी व्रत से एक दिन पूर्व सात्विक भोजन, मांस, मदिरा, धूम्रपान आदि का त्याग कर दें। 
विज्ञापन

3 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
फिर 24 जून यानी योगिनी एकादशी व्रत वाले दिन प्रात: स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें। पूजा घर की साफ सफाई करें। अब आप हाथ में अक्षत्, जल और फूल लेकर योगिनी एकादशी व्रत और पूजा का संकल्प लें। 

4 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
पूजा के शुभ मुहूर्त में भगवान श्री हरि विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को एक चौकी पर स्थापित कर दें। उनको पंचामृत स्नान कराएं। इसके बाद भगवान का श्रृंगार करें। उनको वस्त्र, पीले फूल, फल, माला, चंदन, धूप, दीप, अक्षत्, शक्कर, हल्दी, तुलसी के पत्ते, पान का पत्ता, सुपारी आदि अर्पित करें। 
विज्ञापन

5 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
इस दौरान ''ओम भगवते वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करते रहें। इसके बाद विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ करें। योगिनी एकादशी व्रत कथा अवश्य सुनें या पढ़ें। 
विज्ञापन

6 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
इन सब के पश्चात घी के दीपक या कपूर से भगवान विष्णु की विधिपूर्वक आरती करें और विष्णु जी से अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। इसके बाद दिनभर फलाहार पर व्यतीत करें। शाम के समय विष्णु जी की आरती करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
इसके बाद अगले दिन यानी 25 जून को योगिनी एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात शुभ समय में करें। मान्यता के अनुसार, इन नियमों का विधि पूर्वक पालन करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें