साल 2019 के खत्म होने के कुछ दिन पहले सूर्यग्रहण लगेगा। यह ग्रहण वलयाकार होगा यानि ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकदार छल्ले के रूप में दिखाई देगा। सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा खासतौर पर दक्षिण भारत में बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा। ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह लगभग 8 से शुरू हो जाएगा जो 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
पूर्ण सूर्य ग्रहण 1 बजकर 36 मिनट तक खत्म हो जाएगा। ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकदार रिंग की तरह दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार जहां ग्रहण शुरू होने के पहले ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं वहीं गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी इसके सीधे संपर्क में आने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का पालन करना चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई अशुभ प्रभाव न पड़ सके।