फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 साल बाद दुर्लभ सूर्य ग्रहण कल, भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ होता है

Wed, 25 Dec 2019 04:32 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुरुवार 26 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियों के साथ होगा। भारत में दिखाई देने वाले इस सूर्य ग्रहण के दिन 6 ग्रह एक साथ होंगे। ऐसी परिस्थितयां आज से 57 साल पहले बनी थी, जब वर्ष 1962 में सूर्यग्रहण पर सात ग्रह एक साथ थे। इस बार 26 दिसंबर को लगभग तीन घंटे तक सूर्यग्रहण रहेगा। सुबह 8:17 पर ग्रहण शुरू होगा, 9:37 पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 10:57 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।


 
विज्ञापन

2 of 4
surya grahan
  • इस खंडग्रास सूर्यग्रहण के कारण 12 घंटे पहले लगने वाले सूतक के चलते 25 दिसंबर बुधवार शाम 5 बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यह सूर्य ग्रहण पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लग रहा है। आइए अब जानते हैं     
विज्ञापन

3 of 4
  • सूर्यग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों, बीमार और वृद्धों को दवाई-भोजन वर्जित नहीं है। गर्भवती स्त्रियों को सब्जी काटना, पापड़ सेकना आदि उत्तेजित कार्यों से परहेज करना चाहिए। प्रसन्नचित्त रहना चाहिए। खाद्य पदार्थों में कुशातृण डालना चाहिए। सूखे खाद्य पदार्थों में कुशा डालने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
solar eclipse
ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान
  • ग्रहण के समय अशुभ राशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस दौरान ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन आदि करने से लाभ मिलता है। पर्व काल के दौरान भोजन करना, भोजन पकाना, सोना नहीं चाहिए। ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं, पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पानी, आदि में कुश या तुलसी डाल देनी चाहिए। इससे ये खाद्य पदार्थ दूषित नहीं होते हैं। इस दौरान सब्जी काटना, सीना-पिरोना आदि से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें