22 अप्रैल 2021 से शादी की शहनाइयां बजने लगेंगी। दरअसल अप्रैल माह की 22 तारीख से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होंगे जो 15 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद भगवान श्री हरि विष्णु 15 जुलाई के बाद शयन में चले जाएंगे। जिससे शादियां बंद हो जाएंगी, फिर देवउठनी एकादशी से पुनः शादियां शुरू हो जाएंगी। ज्योतिष जानकारों के अनुसार, 22 अप्रैल से लेकर 15 जुलाई के बीच में कुल मिलाकर शादियों के 37 मुहूर्त पड़ रहे हैं। उसके बाद नवंबर और दिसंबर में कुल 14 विवाह मुहूर्त पड़ेंगे।