फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijaya Ekadashi 2023: आज विजया एकादशी पर करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि

Thu, 16 Feb 2023 11:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विजया एकादशी के दिन करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
Vijaya Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल विजया एकादशी का व्रत 16 फरवरी 2023 गुरुवार को रखा जा रहा है। विजया एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार स्वयं प्रभु श्री राम ने रावण से युद्ध करने से पहले विजया एकादशी का व्रत रखा था, इसके बाद उन्होंने लंकापति रावण का वध किया था। वैसे तो इस दिन व्रत रखना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप किसी कारण से इस व्रत को नहीं रख पा रहे हैं, तो इस शुभ दिन में कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ 
विज्ञापन

2 of 5
विजया एकादशी के दिन करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विजया एकादशी के दिन पीले फूल, अक्षत, धूप, दीप, गंध, रोली, चंदन, केला, फल, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पान, सुपारी, हल्दी आदि अर्पित करें। इस दौरान ओम भगवते वासुदेवाय नमः: मंत्र का उच्चारण करते रहें।

शादी की सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी चुनते समय ध्यान रखें ये बातें
विज्ञापन

3 of 5
विजया एकादशी के दिन करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के लिए उपाय
यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो विजया एकादशी के दिन कलश पर आम का पल्लव रख कर इस पर जौ से भरा पात्र रखें। फिर एक दीपक जलाएं और 11 लाल फूल, 11 फल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें। जल्द ही मनचाही नौकरी के योग बनेंगे।

4 of 5
विजया एकादशी के दिन करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि - फोटो : अमर उजाला
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
सुख-समृद्धि की कामना के लिए विजया एकादशी के दिन पूजा करते समय तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। पूजा में तुलसी की पत्तियां अर्पित करते समय भगवान विष्णु के समक्ष अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना रखें। इससे नारायण प्रसन्न होते हैं, क्योंकि तुलसी उनको बेहद प्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजया एकादशी के दिन करें ये 4 उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी घर में सुख-समृद्धि - फोटो : अमर उजाला
किसी कामना के लिए उपाय
यदि मन में कोई विशेष कामना है तो इस दिन प्रभु श्रीराम और उनके परिवार की पूजा करें। साथ ही ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह अगरबत्ती, ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर और ग्यारह बादाम चढ़ाएं। इससे विशेष कामना पूरी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें