फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Month 2022: वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व, यहां देखिए पूरे महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Mon, 18 Apr 2022 06:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : Self
Vaishakh Month 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 अप्रैल से वैशाख के महीने की शुरुआत हो गई है। व्रत और त्योहारों की दृष्टि से वैशाख महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु और परशुराम की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस महीने गीता का पाठ करना कल्याणकारी होता है। इसी महीने में श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी होते हैं। साथ ही वैशाख महीने में गंगा स्नान एवं गंगा पूजा करने से पुण्य प्राप्त होता है। कुल मिलाकर धर्मिक दृष्टि से देखा जाए तो वैशाख का महीना काफी खास है। इस महीने कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।  

कब तक रहेगा वैशाख माह ?
अंग्रेजी कैलेंडर के आधार पर देखा जाए तो वैशाख का महीना आमतौर पर अप्रैल से मई में शुरू होता है। इस बार वैशाख का महीना 17 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई तक चलेगा। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के चलते इस महीने को वैशाख कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहार कब और किस दिन हैं....   
विज्ञापन

2 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : Amar Ujala
वैशाख 2022 व्रत एवं त्योहार
17 अप्रैल, रविवार- वैशाख माह की शुरुआत, ईस्टर
19 अप्रैल, मंगलवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत
23 अप्रैल, शनिवार- कालाष्टमी व्रत
26 अप्रैल, मंगलवार- वरुथिनी एकादशी व्रत
विज्ञापन

3 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : iStock
28 अप्रैल, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
29 अप्रैल, शुक्रवार- वैशाख मासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल, शनिवार- वैशाख अमावस्या, दक्षिण भारत में शनि जयंती
01 मई, रविवार- सूर्य ग्रहण
03 मई, मंगलवार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
08 मई, रविवार- गंगा सप्तमी

4 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : iStock
10 मई, मंगलवार- सीता नवमी
12 मई, गुरुवार- मोहिनी एकादशी
13 मई, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
14 मई, शनिवार- नरसिंह जयंती
15 मई, रविवार- वैशाख पूर्णिमा, वृष संक्रांति
विज्ञापन

5 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : iStock
क्यों खास है वैशाख का महीना 
धार्मिक मान्यता है कि इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहता है। इसलिए इसे वैशाख मास कहा जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और देवता इंद्र है। इस कारण इस पूरे महीने में स्नान-दान, व्रत और पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने किए गए दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। इसलिए वैशाख महीने को इतना खास माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैशाख माह मेंं किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व - फोटो : iStock
साथ ही महीने भगवान विष्णु, सूर्य और शिवजी को जल चढ़ाने से कई यज्ञ करने जितना शुभ फल मिलता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देवता की पूजा करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं, फिर चाहे वो पाप गलती से भी क्यों न हुआ हो। इसके अलावा वैशाख महीने में तुलसी और पीपल पूजा करने का भी महत्व बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें